Advertisement
बड़ी ख़बर

Aligarh News: BJP के पूर्व विधायक संजीव राजा का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Share
Advertisement

Aligarh News: शनिवार की सुबह अलीगढ़ में बीजेपी(BJP) के पूर्व विधायक संजीव राजा का आकस्मिक निधन हो गया। बीते कई दिनों से पूर्व विधायक बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और तड़के बारहद्वारी स्थित अपने निवास पर आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि संजीव राजा की पत्नी वर्तमान में अलीगढ़ शहर विधायक है।

Advertisement

सक्रीय राजनीतिज्ञ थे संजीव राजा

शिक्षक विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक संजीव राजा ने 1984 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह भाजपा में युवा मोर्चा के महामंत्री बने थे। राजा ने राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। जिले में महानगर अध्यक्ष सहित संगठन के कई पदों पर रहे। 2017 में अलीगढ़ शहर विधानसभा सीट से विधायक बने थे और भाजपा संगठन में कई पदों पर सक्रिय रहे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पूर्व विधायक के के करीबी सुबोध स्वीटी ने बताया कि तबीयत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी वही दिल्ली एम्स में चेकअप कराने भी जाना था लेकिन एम्स जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सुबह 3 बजे ब्रेन हेमरेज हो जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया।

निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए वही मुख्यमंत्री ने भी संजीव राजा के निधन पर शोक जताया है।

अतुल राजाजी के मुताबिक, अंतिम यात्रा करीब 12 बजे बारहद्वारी स्थित निवास से चंदनिया शवदाह गृह को निकलेगी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।

ये भी पढ़ें : रामचरितमानस विवाद पर दीदी, कहा- चुनावों के लिए BJP-SP की मिलीभगत

Recent Posts

Advertisement

एलजी साहब भाजपा के एजेंट कि तरह काम कर रहे हैं और ये सीएम केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश है- सौरभ भारद्वाज

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…

May 6, 2024

Lok Sabha Election: आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव समेत 12 ने दाखिल किया नामांकन

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…

May 6, 2024

Jalandhar: भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…

May 6, 2024

Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं सूची, जौनपुर से श्याम सिंह यादव पर लगाया दांव

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…

May 6, 2024

Sant Kabir Nagar: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, दो बाइक को किया आग के हवाले

Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…

May 6, 2024

आज भारत की तरफ कोई आंख नहीं उठा सकता, ये है मोदी की गारंटी, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…

May 6, 2024

This website uses cookies.