Advertisement

UPElections2022: अखिलेश यादव का अब तक का सबसे बड़ा ऐलान, IT सेक्टर में 22 लाख लोगों को देंगे रोजगार

अखिलेश यादव
Share
Advertisement

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होनें बड़ा ऐलान किया कि चुनाव के मद्देनज़र जनता के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं। जिसमें 300 यूनिट मुफ़्त बिजली, किसान के खेतों की सिचांई के लिए मुफ़्त बिजली दी जाएगी है। हमारी सरकार बनती है तो हम IT सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे।

Advertisement

सपा का बड़ा ऐलान- अखिलेश यादव करहल सीट से लड़ेंगे चुनाव

अखिलेश यादव बोले समाजवादी सरकार में विकसित HCL कैम्पस में 5000 से ज़्यादा लोगों को डायरेक्ट नौकरियां मिली हैं। बड़े पैमाने पर छात्रों को जो आगे की पढ़ाई पढ़ रहे थे उन्हें लैपटॉप दिया गया था। आप जब गांव में जाएंगे तो आपको लैपटॉप देखने को मिलेगा। अगर आप देखें और लैपटॉप से क्या-क्या रोजगार और नौकरी मिली है एक-एक लैपटॉप की अपनी कहानी है।

IT सेक्टर में 22 लाख लोगों को देंगे रोजगार: अखिलेश यादव

2022 में जब सरकार बनेगी तो 22 लाख नौजवानों को आईटी सेक्टर में सीधे-सीधे रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे। लखनऊ स्थित चक गंजरिया फॉर्म में सबसे पहला इंवेस्टमेंट आया था। समाजवादी सरकार में आईटी सेक्टर में हुए कार्य को अगर आगे बढ़ाया गया होता तो लखनऊ आईटी हब के रूप में जाना जाता।

समाजवादी सरकार के दौरान दिया गया लैपटॉप बहुत लोगों के काम आया: सपा अध्यक्ष

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा जो लोग बरेली के झुमके की बात करते हैं वो बताएं कि बरेली की इंडस्ट्री के लिए क्या सपोर्ट किया? नया कारखाना या कोई उद्योग आया हो तो मुझे बताइए? उत्तर प्रदेश में आईटी हब कई जगह बन सकते हैं। बरेली में बन सकता है, आगरा में बन सकता है, गाजियाबाद में बन सकता है नोएडा में पहले से है। जिस समय लॉकडाउन लगा समाजवादी सरकार के दौरान दिया गया लैपटॉप बहुत लोगों के काम आया। 2022 में सरकार बनने पर बड़े पैमाने पर छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें