Advertisement
बड़ी ख़बर

Agra-lucknow Ex-way Accident: डिवाइडर से टकराकर डबल डेकर बस खाई में गिरी,18 यात्री घायल

Share
Advertisement

Agra-lucknow Ex-way Accident: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबलडेकर बस डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई है। हादसे में 19 सवारियों के घायल होने की जानकारी मिली है। यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। बस में कुल 36 सवारियां बैठी थीं। घटना नगला खंगर क्षेत्र में माइलस्टोन 67 के पास की है।

Advertisement

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि यह बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज इलाके के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Agra-lucknow Ex-way Accident) पर गुरुवार रात करीब 1 बजे डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जा गिरी है।

दरअसल श्याम लाल गोला की एक प्राइवेट बस नंबर UP53 FT 4523 दिल्ली के कश्मीरी गेट से रात को 8.00 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। जिसमें 36 सवारी बैठी हुई थी। रात करीब 1 बजे सिरसागंज के पास अचानक बस चालक को झपकी आ गई। जिसमें बस रेलिंग तोड़ती हुई सड़क के नीचे उतर गई। तुरंत ही सिरसागंज और नगला खंगर की पुलिस मौके पर पहुंची।

सूचना के बाद पुलिस और यूपीडा की गाड़ियां मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई अस्पताल भिजवाया। 3 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.