Advertisement

‘शक्ति विधान’ और ‘भर्ती विधान’ के बाद कांग्रेस ने जारी किया ‘उन्नति विधान’ घोषणा पत्र

उन्नति विधान

यूपी कांग्रेस दफ्तर से प्रियंका गांधी

Share
Advertisement

महिलाओं को लेकर ‘शक्ति विधान’ और युवाओं के लिए ‘भर्ती विधान’ घोषणा पत्र जारी करने के बाद यूपी कांग्रेस ने बुधवार को उन्नति विधान घोषणा पत्र जारी कर दिया। इससे पहले बीजेपी ने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था, और  समाजवादी पार्टी ने वचन पत्र के रुप में घोषणा पत्र जारी किया था।

Advertisement

कांग्रेस के उन्नति विधान घोषणा पत्र में किसानों के सभी कर्ज माफ करने की बात की गई है। आगे कहा गया है कि सरकारी नौकरी में 40 % महिला आरक्षण मिलेगा,महिला पुलिस की गृह जिले में होगी तैनाती, 10 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा, कोरोना काल के दौरान की बिजली बिल माफ, और कांग्रेस की सरकार आने के बाद आधी बिजली बिल देना होगा, झुग्गीवासियों को भूमि का अधिकार होगा, आउटसोर्सिंग बंद होगा, पत्रकारों पर लगे मुकदमें खत्म होंगे, ग्राम प्रधान को मिलेगा 5000 महीना वेतन, अनूसूचित वर्ग और जातियों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का प्रावधान और शिक्षा मित्रों को नियमित किया जाएगा।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी युवाओं और महिलाओं के लिए घोषणापत्र लेकर आई थी।  युवाओं के घोषणापत्र में कहा गया था कि यूपी में कांग्रेस पार्टी 20 लाख नौकरियां देंगी, जिसमें 8 लाख नौकरियां महिलाओं के लिए होंगी।

युवाओं के लिए भर्ती विधान घोषणा पत्र जारी करते वक्त प्रियंका ने कहा था कि, ‘हमने युवाओं से बात कर भर्ती विधान तैयार किया है। भर्ती की समस्या को देखते हुए इस विधान को तैयार किया गया है’

इस दौरान प्रियंका ने कहा था कि हम जॉब कैलेंडर बनाएंगे और सख्ती से पालन किया जाएगा। किसी भी तरह की धांधली नहीं की जाएगी। प्रदेश का युवा दुखी है, हम चाहते हैं कि युवा कैसे उद्धमी बनें। हमने युवाओं की समस्याओं को विधान में एड्रेस किया है। यूपी में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का ये दस्तावेज है।

हम ये नहीं कह रहे कि हम रोजगार देंगे, बल्कि हम बता रहे हैं कि हम कैसे रोजगार देंगे: राहुल गांधी

राहुल ने युवाओं से कहा था कि हम ये नहीं कह रहे कि हम रोजगार देंगे, बल्कि हम बता रहे हैं कि हम कैसे रोजगार देंगे। भर्ती विधान में पुलिस के 1 लाख पद भरे जाने की बात कही गयी थी। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्चत्तर में 8 हजार पद भरे जाने का वादा किया गया था। 20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 27 हजार सहायिकाओं के पद पर भर्ती होंगे। 12 हजार उर्दू शिक्षक, संस्कृत शिक्षक 2 हजार और फिजिकल एजुकेशन के 32 हजार शिक्षक भर्ती करने का वादा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *