आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज (24 मई, बुधवार) मुंबई में मातोश्री बंगले में आकर उद्धव ठाकरे से मिले। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे। इस मुलाकात के बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आठ साल की लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए केंद्र सरकार ने अपनी मनमर्जी से एक अध्यादेश लाकर जनता की चुनी हुई सरकार के ऊपर उप राज्यपाल को थोप दिया।
केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का राज चलेगा या गवर्नर का? लेकिन केंद्र सरकार को लोकतंत्र और जनता से कोई सरोकार नहीं है। वे अहंकार से भरे हुए हैं। 2024 में अगर यह सरकार फिर से आई तो लोकतंत्र नहीं बचेगा। सुप्रीम कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला दिया था। लेकिन अहंकार से भरी केंद्र सरकार को लगा कि सुप्रीम कोर्ट उनके खिलाफ फैसला देने की हिम्मत कैसे कर सकती है। यह मंशा रखते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया और अध्यादेश लाकर सारे अधिकार उप राज्यपाल को सौंप दिए।
अरविंद केजरीवाल दूसरी बार उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री आए। उन्होने कहा कि सरकार आते ही केंद्र ने हमारे अधिकार छीन लिए। पहले उन्होंने ऑपरेशन लोटस चलाया. जब आम आदमी पार्टी का एक भी नेता नहीं बिका तो अध्यादेश लाकर हमारे दिल्ली की जनता का हक छीन लिया। हमारी लड़ाई मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ है। विधायकों को तोड़ कर देश भर में सरकार बनाना बीजेपी का धंधा है। ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर जनता की चुनी हुई सरकारें तोड़ी जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में Aam Aadmi Party का बढ़ रहा कारवां, टेंपो और रिक्शा चालकों ने ली पार्टी की सदस्यता
CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या में जनसभा को संबोधित करते…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj)…
Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में पुलिस एक रेस्टोरेंट में पहुंची. दरअसल पुलिस को इस…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि तीन चरण के…
This website uses cookies.