Advertisement

Maruti Suzuki ने मचाया धमाल बेची 19 लाख से ज्यादा कार, देखते रह गए Hyundai और Tata

Share
Advertisement

कार बेचने के मामले में मारुति सुजुकी ने दूसरी कार कंपनियों को एक बार फिर पछाड़ दिया है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 19,66,164 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, पिछले साल 2022-23 में केवल 16,52,653 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। देखा जाए तो इस साल मारुति ने 19 फीसदी की भारी-भरकम बढ़ोतरी दर्ज की है। जबदस्त परफार्मेंस के साथ मारुति देश की सबसे बड़ी कार कंपनी होने का तमगा बचाने में कामयाब रही। वहीं, हुंडई और टाटा मोटर्स का प्रदर्शन भी बेहतर रहा है। दोनों ही कंपनियों ने अच्छी बिक्री दर्ज की है।

Advertisement

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने 2022-23 में 19 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 19,66,164 यूनिट्स बेची हैं। ये अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है। मारुति सुजुकी ने हाल में खत्म हुए वित्त वर्ष के दौरान घरेलू मार्केट में 17,06,831 यूनिट्स की होलसेल सप्लाई की है। ये आंकड़ा 2021-23 में 14,14,277 यूनिट्स से 21 फीसदी ज्यादा है। साउथ कोरियन ऑटो कंपनी हुंडई ने भी शानदार बिक्री की है। वित्त वर्ष 2022-23 में उसकी कुल बिक्री 7,20,565 यूनिट्स रही. 2021-22 में 6,10,760 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले कंपनी ने 18 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी के मुताबिक, भारत में काम शुरू करने के बाद से किसी भी वित्त वर्ष में यह उसकी सबसे बड़ी बिक्री है।

हुंडई ने 2022-23 में घरेलू लेवल पर डीलर्स को 5,67,546 यूनिट्स सप्लाई की हैं। ताजा आंकड़ा 2021-22 में भेजी गईं 4,81,500 यूनिट्स से 18 फीसदी ज्यादा हैं। टाटा मोटर्स की बिक्री की बात करें तो वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने कुल 9,31,957 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की है। वित्त वर्ष 2021-22 के 6,92,554 यूनिट्स के मुकाबले कंपनी ने 35 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हासिल की है। इस साल टाटा मोटर्स की पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 3,70,372 यूनिट्स से बढ़कर अभी तक की सबसे ज्यादा 5,38,640 यूनिट्स हो गई है। इस दौरान 45 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *