Shanti Kumari, Author at Hindi Khabar

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत अभियान जारी, हर मोर्चे पर लगातार मुस्तैदी
UP Flood : उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए अभियान और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए बचाव अभियान, भोजन वितरण, राहत शिविर, चिकित्सा सेवाओं और आवश्यक राहत सामग्री की व्यवस्था कर रहा है। उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक गुरुवार को 8 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि अब तक 21,350 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा चुका है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर अब तक 2,385 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल कर चुका है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है। इन शिविरों में 2,972 लोग रह रहे हैं।

गुरुवार को 72 हजार से अधिक लंच पैकेट वितरित

योगी सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। गुरुवार को ही 72,620 लंच पैकेट और 9,937 बाढ़ राहत किट वितरित किए गए। अब तक 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.49 लाख से अधिक खाद्यान्न पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इससे प्रभावित परिवारों तक समय पर भोजन पहुंचाने में प्रशासन को मदद मिल रही है।

बाढ़ के दौरान बीमारियों के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में 1165 मेडिकल टीमें गठित की जा चुकी हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए अब तक 7.22 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 2.97 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। अब तक बाढ़ से कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही पशुहानि दर्ज की गई है।

पशुओं की भी चिंता, 6 हजार क्विंटल से अधिक भूसा वितरित

योगी सरकार की राहत व्यवस्था में प्रभावित परिवारों के साथ उनके पशुधन का भी ध्यान रखा जा रहा है। उनके लिए अब तक करीब 6,956 क्विंटल भूसा वितरित किया जा चुका है।

प्रभावित जिले

अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कौशाम्बी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी।

ये भी पढ़ें – बिहार में बाढ़ का दायरा बढ़ा, 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित; राहत-बचाव के साथ भोजन, चारा और दवाओं की व्यवस्था तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बिहार में बाढ़ का दायरा बढ़ा, 47 लाख से अधिक लोग प्रभावित; राहत-बचाव के साथ भोजन, चारा और दवाओं की व्यवस्था तेज
Bihar News : बिहार में बाढ़ का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच गई है। 15 जिलों के 88 प्रखंडों और 561 पंचायतों में रहने वाली करीब 47 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना बनी बड़ी चुनौती

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव अभियान तेज किया जा रहा है। इसके साथ ही खाद्यान्न, पशु चारा, दवाओं और अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। गंगा, गंडक, कोसी और सोन नदियों के कारण कई इलाकों में परेशानी बनी हुई है।

1194 सामुदायिक रसोइयों से करीब 52 लाख लोगों को भोजन

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोइयों की संख्या बढ़ाकर 1194 कर दी गई है। इन रसोइयों के जरिए करीब 52 लाख लोगों को दिन में दो बार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रभावित परिवारों को भोजन की कमी न होने देने के निर्देश

सरकार ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित किसी भी परिवार को भोजन की कमी नहीं होनी चाहिए। आपदा प्रबंधन विभाग ने सामुदायिक रसोइयों की संख्या में जरूरत के अनुसार और बढ़ोतरी करने को भी कहा है।

पशुधन के लिए हरे और सूखे चारे की व्यवस्था

बाढ़ से बड़ी संख्या में पशुधन भी प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में हरे और सूखे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही पशुओं के लिए जरूरी दवाओं की व्यवस्था भी की जा रही है। डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चारा आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पशुओं में बीमारी की आशंका को लेकर पशु चिकित्सा दल सक्रिय

बाढ़ के कारण पशुओं में संक्रमण और विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए पशु चिकित्सा दलों को सक्रिय रखने और उनकी गतिविधियों की निगरानी करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने, प्रभावित आबादी के बीच चिकित्सा दल भेजने और बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जलजमाव वाले क्षेत्रों में डायरिया, बुखार, त्वचा रोग और अन्य जलजनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है।

प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने पर जोर

सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राशन और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। जिन क्षेत्रों में सड़क संपर्क बाधित है, वहां नाव समेत अन्य साधनों के जरिए राहत सामग्री पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के लिए कहा गया है।

ये 15 जिले बाढ़ से प्रभावित

बिहार के बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा, समस्तीपुर और अरवल जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी के भरोसे से बढ़ा मनोबल, बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं सोनम यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम योगी के भरोसे से बढ़ा मनोबल, बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं सोनम यादव
UP News : युवाओं को अपना सपना पूरा करने में आर्थिक अभाव अब आड़े नहीं आएगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिलाया गया यह भरोसा अयोध्या की सोनम यादव जैसी युवाओं की सफलता से और मजबूत हुआ है। योगी सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ लेकर यूपीपीसीएस-2024 में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पद पर चयनित हुईं सोनम यादव आज प्रदेश के हजारों युवाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। वर्तमान में वह डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ में प्रशासनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

अभ्युदय योजना से मिली सफलता, अब निभा रहीं नई जिम्मेदारियां

अयोध्या जिले के मवई ब्लॉक स्थित हारिका पांडे का पुरवा, गड़ौरा गांव की रहने वाली सोनम यादव ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के मार्गदर्शन का लाभ लेकर यूपीपीसीएस-2024 में सफलता प्राप्त की थी। आज चयन के बाद उनके जीवन में जिम्मेदारियों का नया अध्याय शुरू हो चुका है। सोनम बताती हैं कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं, कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता के साथ संवाद से जुड़े विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके अनुसार यह प्रशिक्षण उन्हें एक संवेदनशील, जिम्मेदार और जन केंद्रित प्रशासनिक अधिकारी के रूप में तैयार कर रहा है।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने दिखाई सफलता की राह

सोनम का कहना है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योजना के माध्यम से उन्हें गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री और विषय विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिला। वह बताती हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि सही दिशा और मार्गदर्शन भी आवश्यक होता है। अभ्युदय योजना के तहत मिले नियमित मार्गदर्शन, अध्ययन वातावरण और विशेषज्ञों के सहयोग ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी तथा आत्मविश्वास को मजबूत किया।

युवाओं और बेटियों को दे रही हैं प्रेरणा

सोनम यादव आज युवाओं और छात्राओं को यह संदेश देती हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। वह विद्यार्थियों को स्पष्ट रणनीति, नियमित अध्ययन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सलाह देती हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों वाले विद्यार्थियों के लिए उनका संदेश है कि वे अपनी परिस्थितियों को अपने सपनों की सीमा न बनने दें। उनका मानना है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

सरकार की योजनाएं बन रहीं अवसर का माध्यम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की युवाओं और छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं को सोनम अवसरों की समानता और युवा सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानती हैं। उनका कहना है कि शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाएं प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं। एक भावी प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनकी प्राथमिकता पारदर्शी, संवेदनशील और जन केंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करना होगी, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। सोनम यादव की सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। आज वह नई पीढ़ी के लिए उम्मीद, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव की पहचान बन चुकी हैं।

ये भी पढ़ें – ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भारत पहुंचे, BRICS समिट में होंगे शामिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भारत पहुंचे, BRICS समिट में होंगे शामिल
BRICS Summit 2026 : भारत में 18वीं BRICS (Brazil, Russia, India, China and South Africa) समिट का आयोजन होने जा रहा है। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली इस शिखर बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुख नेताओं के भारत पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भी भारत पहुंच गए हैं। वह BRICS समिट में हिस्सा लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

BRICS क्या है?

BRICS मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नामों से बना समूह है। बाद में इसका विस्तार हुआ और इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हुए। आधिकारिक BRICS 2026 वेबसाइट के अनुसार, वर्तमान में यह 11 प्रमुख उभरते बाजारों और विकासशील देशों का समूह है।

भारत 2026 में BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और इसी के तहत 18वीं BRICS शिखर बैठक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। भारत ने इस वर्ष की अध्यक्षता के लिए “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” थीम तय की है।

पेजेशकियन का भारत दौरा क्यों अहम?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का भारत दौरा ऐसे समय हो रहा है जब BRICS का विस्तार हो चुका है और समूह के भीतर वैश्विक तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा महत्वपूर्ण हो गई है। पेजेशकियन BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर भी बातचीत करेंगे।

भारत और ईरान के बीच व्यापार, आर्थिक सहयोग और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दे लंबे समय से महत्वपूर्ण रहे हैं। इनमें चाबहार पोर्ट दोनों देशों के सहयोग का प्रमुख केंद्र है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी भारत के साथ कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर चाबहार पोर्ट को महत्वपूर्ण प्राथमिकता बताया है।

भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की इससे पहले किर्गिस्तान के बिश्केक में SCO समिट के दौरान मुलाकात हुई थी। भारत ने इस क्षेत्र में लंबे समय तक शांति और स्थिरता बनाए रखने की कोशिशों के लिए अपना समर्थन दोहराया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS और SCO जैसे बहुपक्षीय संगठनों में ईरान के साथ मिलकर काम करने की भारत की तत्परता दोहराई थी। साथ ही, भारत ने ईरान के साथ द्विपक्षीय व्यापार के रास्तों को बढ़ाने और उनमें विविधता लाने के अपने संकल्प को भी जाहिर किया था। दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि उनका देश BRICS शिखर सम्मेलन के मौके का इस्तेमाल भारत के साथ आपसी हित वाले क्षेत्रों में बातचीत और विचार-विमर्श जारी रखने के लिए करेगा। उन्होंने BRICS और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) जैसे बड़े बहुपक्षीय समूहों में भारत की प्रभावशाली भूमिका पर भी जोर दिया।

बघाई ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल है जिनके साथ ईरान के कई क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं, खासकर व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत में चाबहार पोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहते हैं।

चाबहार पोर्ट पर खास नजर

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण बताया। इनमें चाबहार पोर्ट को विशेष प्राथमिकता दी गई। भारत और ईरान के बीच चाबहार पोर्ट को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना माना जाता है। बघाई ने भारत के साथ ईरान के संबंधों को अच्छा बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार बेहतर हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें – बेअदबी और गोलीकांड को लेकर AAP विधायक मनविंदर सिंह का BJP-अकाली गठबंधन पर हमला, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बेअदबी और गोलीकांड को लेकर AAP विधायक मनविंदर सिंह का BJP-अकाली गठबंधन पर हमला, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Punjab Politic : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने गुरुवार को भाजपा-अकाली सरकार पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके शासन के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की चोरी और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं। इसके बाद कोटकपूरा और बहबल कलां में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि 2015 की घटनाएं पंजाबियों के दिलों में आज भी गहरा घाव हैं, क्योंकि सत्ता में रहते हुए अकाली दल बादल ने राजनीतिक हितों के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब और पंथ का इस्तेमाल किया। अब उस काले अध्याय के बावजूद प्रस्तावित नए भाजपा-अकाली गठबंधन को बेअदबी और गोलीकांड के मामलों में राजनीतिक संरक्षण पाने तथा पंजाब में तीन कृषि कानूनों को वापस लाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

2015 की बेअदबी और गोलीकांड के जिम्मेदारों को सजा की मांग

आप विधायक ने कहा कि पंजाब की जनता 2015 की बेअदबी और गोलीकांड के लिए जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने मांग की कि एसआईटी (विशेष जांच दल) यह पता लगाए कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का आदेश किसने दिया था और कृष्ण भगवान सिंह तथा गुरजीत सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सवाल किया कि तत्कालीन गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल गुरु ग्रंथ साहिब की चोरी से अनजान होने का दावा कैसे कर सकते हैं, जबकि इसकी जानकारी उनके अपने कार्यालय तक पहुंची थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखबीर सिंह बादल पांच सितारा होटल में बैठे थे और वहां से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे थे।

गुरु ग्रंथ साहिब की चोरी की जानकारी से अनजान रहने पर सवाल

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने कहा, “1 जून 2015 को अकाली-भाजपा सरकार के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी चोरी हो गए थे, लेकिन सरकार ने इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया। उस समय गृह मंत्री रहे सुखबीर सिंह बादल ने एसआईटी से पूछताछ के दौरान कहा है कि उन्हें चोरी की जानकारी नहीं थी। हालांकि, इंटेलिजेंस विंग ने एक रिपोर्ट भेजी थी और सुखबीर सिंह बादल के निजी सचिव ने भी एसआईटी को बताया था कि घटना की जानकारी उपलब्ध थी। जब उनके अपने कार्यालय को जानकारी मिल चुकी थी तो गृह मंत्री इससे अनजान कैसे रह सकते हैं?”

समय पर कार्रवाई न होने से बढ़ी बेअदबी की घटना

आप विधायक ने कहा कि चोरी के बाद भी सरकार ने उस समय कार्रवाई नहीं की, जब सितंबर 2015 में पोस्टर लगाए गए और सिखों को चोरी हुए गुरु साहिब को खोजने की चुनौती दी गई। उन्होंने कहा, “समय पर कार्रवाई करने में सरकार की विफलता ने अक्टूबर में बेअदवी की अगली घटना को अंजाम देने वालों का हौसला बढ़ाया, जब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग सड़कों पर बिखरे हुए पाए गए। इस घटना से दुनियाभर के सिखों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची।”

कोटकपूरा में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार का आरोप

विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने कहा कि कोटकपूरा में संगत शांतिपूर्वक एकत्र हुई थी और वहां अरदास तथा कीर्तन हो रहा था, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें की गईं। विधायक ने कहा कि वह भी उस प्रदर्शन में मौजूद थे। उन्होंने कहा, “एसआईटी ने कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया है, जिसमें सुखबीर बादल, चरनजीत शर्मा, परमराज सिंह उमरानंगल और सुमेध सिंह सैनी के खिलाफ कार्यवाही चल रही है और वे फिलहाल जमानत पर हैं। एसआईटी के सामने मुख्य सवाल यह है कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हटाने के निर्देश किसने दिए।”

बहबल कलां गोलीकांड में दो युवकों की मौत का मामला

आप विधायक ने कहा कि इसके बाद 14 अक्टूबर को बहबल कलां में हुई घटनाएं और भी ज्यादा पीड़ादायक थीं, जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही संगत पर पुलिस की गोलीबारी में दो युवकों, कृष्ण भगवान सिंह और गुरजीत सिंह की मौत हो गई। उन्होंने कहा, “सुखबीर बादल बार-बार दावा करते रहे हैं कि वह उस समय पंजाब में नहीं थे। लेकिन उनकी जमानत से संबंधित अदालती दस्तावेज बताते हैं कि सुखबीर बादल पंजाब में मौजूद थे और एक पांच सितारा होटल में ठहरे हुए थे। वहां से चरनजीत शर्मा, परमराज सिंह उमरानंगल और सुमेध सिंह सैनी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे थे। पंजाब की जनता जानना चाहती है कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया और प्रदर्शनकारियों को हटाने के निर्देश किसने दिए। सुखबीर बादल ने खुद श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष इन घटनाओं में अपनी भूमिका स्वीकार की थी।”

श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष स्वीकारोक्ति का रिकॉर्ड में होने का दावा

ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा एसआईटी को दिए गए बयान का जिक्र करते हुए विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा की गई स्वीकारोक्ति की सामग्री रिकॉर्ड का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “यदि यह स्वीकारोक्ति और अन्य सबूत पहले से रिकॉर्ड का हिस्सा हैं, तो उन्हें अदालत और एसआईटी के सामने क्यों नहीं रखा जाना चाहिए? जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा क्यों नहीं मिलनी चाहिए? पंजाब को यह जानने का अधिकार है कि आदेश किसने दिए और कृष्ण भगवान सिंह तथा गुरजीत सिंह की मौत के लिए कौन जिम्मेदार था।”

भाजपा-अकाली समझौते पर अतीत से सबक नहीं सीखने का आरोप

आप विधायक ने यह भी कहा कि अकाली दल और भाजपा के बीच प्रस्तावित नए समझौते से स्पष्ट है कि दोनों दलों ने अतीत से कोई सबक नहीं सीखा है। उन्होंने कहा, “गठबंधन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि भाजपा एक बार फिर केंद्र में सत्ता में है और सुखबीर बादल बेअदबी तथा कृष्ण भगवान सिंह और गुरजीत सिंह की मौत से जुड़े मामलों में राजनीतिक संरक्षण की उम्मीद कर रहे हैं। प्रस्तावित अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब या पंथ के हितों के लिए नहीं है। इसे इसलिए आगे बढ़ाया जा रहा है क्योंकि भाजपा एक बार फिर केंद्र में सत्ता में है और सुखबीर बादल इन मामलों में राजनीतिक संरक्षण की उम्मीद कर रहे हैं। सुखबीर बादल एक बार फिर राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब और पंथ के हितों से समझौता कर रहे हैं।”

तीन कृषि कानूनों को वापस लाने के प्रयास से गठबंधन को जोड़ने का दावा

विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने आगे कहा कि प्रस्तावित समझौता पंजाब में तीन कृषि कानूनों को वापस लाने के प्रयासों से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा, “कृषि कानूनों के कारण किसानों के आंदोलन के दौरान 750 से अधिक किसानों की मौत हुई थी और सुखबीर सिंह बादल एक बार फिर राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं।”

एसआईटी की कार्यवाही पर पंजाब की जनता की नजर

आप विधायक ने कहा कि पंजाब की जनता एसआईटी की कार्यवाही पर करीबी नजर रख रही है और बेअदबी तथा दोनों युवा प्रदर्शनकारियों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को नहीं भूलेगी। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और जो गोलीबारी के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें अंततः न्याय का सामना करना पड़ेगा। न्याय का पहिया भले ही धीरे चलता है, लेकिन वह बेहद बारीकी से न्याय करता है।”

बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून का दावा

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने बेअदवी के लिए सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं और इसके तहत कड़े कानून का प्रावधान किया गया है, जिसमें जमानत उपलब्ध नहीं होगी और उम्रकैद की सजा दी जा सकेगी। उन्होंने कहा, “जिन लोगों को इस कानून का डर है, वे इसके खिलाफ आपत्तियां और बाधाएं पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ने वाले वरिष्ठ वकीलों और बुद्धिजीवियों ने इस कानून का समर्थन किया है और इसे उचित माना है। भगवंत मान सरकार बेअदवी के लिए सख्त सजा सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है,” विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने कहा।

ये भी पढ़ें – नेपाल में बाढ़ के बाद 70 अमेरिकी नागरिक लापता, 18 सुरक्षित निकाले गए; राहत-बचाव अभियान में बड़ी चुनौतियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नेपाल में बाढ़ के बाद 70 अमेरिकी नागरिक लापता, 18 सुरक्षित निकाले गए; राहत-बचाव अभियान में बड़ी चुनौतियां
Nepal Flood : नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और आपदा के बाद करीब 70 अमेरिकी नागरिकों के अब भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर तक 18 अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका था। आपदा के कारण सड़कें और पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई गांव मलबे में दब गए हैं। विदेश विभाग ने कहा है कि प्रभावित इलाके में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रभावित परिवारों के संपर्क में अमेरिकी अधिकारी

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता के मुताबिक, काठमांडू में मौजूद अमेरिकी टीम नेपाल पहुंचे सभी प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर चुकी है। दूसरी ओर, वॉशिंगटन में तैनात अधिकारी अमेरिका में रह रहे प्रभावित परिवारों के लगातार संपर्क में हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि राहत और बचाव दलों के सामने बेहद कठिन परिस्थितियां हैं। कई सड़कें और पुल पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं और कुछ गांव भी मलबे में दब गए हैं। आपदा के बाद कई इलाकों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। जहां पहले लोग रहते थे, वहां अब कई फीट तक मिट्टी और चट्टानों का मलबा जमा है।

हेलीकॉप्टर से राहत अभियान चलाना भी चुनौतीपूर्ण

आपदा के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान में भी कई मुश्किलें सामने आ रही हैं। पायलटों को संकरी घाटियों के बीच से उड़ान भरनी पड़ रही है। कई स्थानों पर सड़कें और नदियों के किनारे मौजूद पुराने रास्तों के निशान तक मिट चुके हैं।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हवा की कमी के कारण बचाव अभियान और भी जोखिम भरे हो गए हैं। कुछ इलाकों में परिस्थितियां ऐसी हैं कि राहत एवं बचाव अभियान चलाना तक संभव नहीं हो पा रहा है।

अमेरिका ने पहले ही दिन नेपाल को मदद की पेशकश की थी

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, आपदा के पहले ही दिन अमेरिका ने नेपाल को खोज और बचाव अभियान में सहायता देने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, नेपाल सरकार ने शुरुआत में इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था। नेपाल का कहना था कि उसकी अपनी एजेंसियां राहत और बचाव अभियान संभालने में सक्षम हैं।

बाद में अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच नेपाल ने कुछ विदेशी टीमों को विशेष बचाव कार्यों के लिए देश में प्रवेश की अनुमति दी। इन टीमों ने खास तौर पर हाइड्रोपावर सुरंगों में चलाए गए बचाव अभियानों में सहायता की।

करीब 5,100 लोग अब भी लापता

अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि इस आपदा का प्रभाव बड़े क्षेत्र में देखने को मिला है और करीब 5,100 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। तेजी से बदलती परिस्थितियों के बीच राहत और बचाव अभियान जारी है।

अमेरिकी अधिकारी स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर जमीन पर काम कर रहे हैं। बदलते हालात को देखते हुए राहत और बचाव अभियानों में भी आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं।

वर्जीनिया में बाढ़ पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि

नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए वर्जीनिया के साउथ राइडिंग में कैंडललाइट श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्थानीय समुदाय के लोगों ने बाढ़ पीड़ितों के परिजनों के साथ इस सभा में हिस्सा लिया।

इस शोक सभा में कांग्रेसमैन सुहास सुब्रमण्यम भी प्रभावित परिवारों के साथ शामिल हुए और आपदा में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें –  ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ कार्ड वितरण में पंजाब ने तेज़ की रफ़्तार, जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ कार्ड वितरण में पंजाब ने तेज़ की रफ़्तार, जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड
Mukhyamantri Sehat Yojana : पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में अब तेज़ी आने वाली है, करीब 33 लाख कार्ड जल्द ही ज़िलों में उपलब्ध होने की उम्मीद है। राज्य सरकार सभी पात्र लाभार्थियों को योजना के दायरे में लाने के लिए कार्य कर रही है।

31 लाख कार्ड पहले ही जिलों में उपलब्ध

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि करीब 31 लाख मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड पहले ही ज़िलों में उपलब्ध हो चुके हैं, जबकि लगभग 2 लाख और कार्ड जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।

2,008 गाँवों और वार्डों में लगेंगे विशेष वितरण शिविर

सरकार ने करीब 2,008 गाँवों और वार्डों की पहचान की है, जहाँ 400 या उससे अधिक लाभार्थी कार्ड के लिए पात्र हैं। इन स्थानों पर विशेष वितरण शिविर लगाए जाएँगे, ताकि कार्ड वितरण की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जा सके और लाभार्थियों को अपने क्षेत्र में ही कार्ड प्राप्त करने की सुविधा मिल सके।

लाभार्थियों को पहले से दी जाएगी शिविरों की जानकारी

लाभार्थियों को शिविरों के बारे में पहले से सूचित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलिटेटरों, सेहत मित्रों और अन्य फील्ड स्टाफ को लाभार्थियों को शिविरों तक लाने तथा अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया जाएगा।

औपचारिक शुभारंभ के बाद शुरू होगा शिविर आधारित वितरण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ के बाद शिविर आधारित वितरण शुरू होगा। सरकार ने कार्यक्रम शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर इन शिविरों में कार्ड वितरण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

400 से कम लाभार्थियों वाले क्षेत्रों में जारी रहेगी घर-घर व्यवस्था

जिन गाँवों और वार्डों में 400 से कम लाभार्थी हैं, वहाँ पहले से चल रही घर-घर कार्ड वितरण व्यवस्था जारी रहेगी। शिविरों के बाद भी जो कार्ड वितरित नहीं हो पाएँगे, उन्हें भी आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों के माध्यम से लाभार्थियों के घरों तक पहुँचाया जाएगा।

कार्ड वितरण पर आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों को प्रोत्साहन

अंतिम स्तर तक कार्ड पहुँचाने को प्रोत्साहित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक सफलतापूर्वक वितरित कार्ड के लिए ₹10, जबकि आशा फैसिलिटेटरों को प्रति कार्ड ₹2 दिए जाएँगे। घर-घर कार्ड वितरण का रिकॉर्ड रखा जाएगा और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन राशि के दावों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दो सप्ताह में शेष कार्ड घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य

शिविर आधारित वितरण अभियान पूरा होने के बाद शेष कार्डों को अगले दो सप्ताह के भीतर घर-घर वितरण व्यवस्था के माध्यम से वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिलों को कार्ड और IEC सामग्री उपलब्ध

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा ज़िलों को कार्ड तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्री पहले ही उपलब्ध करवाई जा चुकी है, इसमें कार्ड जैकेट, लिफ़ाफ़े और ब्रोशर भी शामिल हैं।

अधिकारियों को करीबी निगरानी के निर्देश

अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की करीबी निगरानी करने तथा निर्धारित समयसीमा और मानक संचालन प्रक्रिया (स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोई पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे

राज्य सरकार का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों का वितरण पूरा करना है, सरकार का विशेष ज़ोर यह सुनिश्चित करने पर है कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें – योगी सरकार का कड़ा प्रहार, सीतापुर में मिड-डे मील का राशन न पहुंचाने पर परिवहन ठेकेदार पर FIR के निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

योगी सरकार का कड़ा प्रहार, सीतापुर में मिड-डे मील का राशन न पहुंचाने पर परिवहन ठेकेदार पर FIR के निर्देश
UP Mid Day Meal : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सरकारी खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सीतापुर में सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के तहत मिड-डे मील का राशन संबंधित उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) तक नहीं पहुंचाए जाने के मामले में खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी सीतापुर को संबंधित परिवहन ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं।

लापरवाही करने वाले अधिकारियों की भी जिम्मेदारी होगी तय

सरकार ने कार्रवाई का दायरा केवल परिवहन ठेकेदार तक सीमित नहीं रखा है। पूरे प्रकरण में पर्यवेक्षण और अनुश्रवण के स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की भी जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आए, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इससे साफ है कि योगी सरकार सरकारी योजनाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही को लेकर जवाबदेही तय करने में पीछे नहीं हट रही है।

प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश

सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नियमित अनुश्रवण और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। योगी सरकार की प्राथमिकता खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर पात्र लाभार्थियों तक निर्बाध रूप से पहुंच सके।

जनता और बच्चों के हक के राशन से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप भ्रष्टाचार, लापरवाही अथवा शासकीय खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता और बच्चों के हक के राशन में गड़बड़ी अत्यंत गंभीर विषय है। खाद्यान्न को निर्धारित स्थान तक समय से पहुंचाना संबंधित एजेंसी और अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिम्मेदारी तय होगी और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें – नौकरी-कारोबार में मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानें मेष से मीन तक का हाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नौकरी-कारोबार में मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानें मेष से मीन तक का हाल
Aaj Ka Rashifal : 11 सितंबर का दिन कई राशि वालों के लिए उम्मीद, सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, वहीं कारोबार में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। हालांकि कुछ राशियों को आज बड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज पैसों की जरूरत महसूस हो सकती है, लेकिन आय के साधन मजबूत बने रहेंगे। निवेश की योजना बन सकती है, फिर भी किसी फैसले में जल्दबाजी न करें। प्रेम और संतान से जुड़ी खुशियां दिन को बेहतर बनाएंगी और व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज थोड़ी थकान या ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन किसी बड़ी परेशानी की आशंका नहीं है। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा और संतान से जुड़ी कोई सुखद अनुभूति हो सकती है। कामकाज और व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। दिन की शुरुआत शनिदेव का स्मरण करके करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का मन आज बेवजह की चिंताओं से घिर सकता है। बेचैनी के चलते सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी भी महसूस हो सकती है। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थितियां सकारात्मक रहेंगी। व्यापार में भी लाभदायक परिणाम मिलने की उम्मीद है। अपने पास हरी वस्तु रखना शुभ माना जाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज स्वास्थ्य में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है और मन भी कुछ उदास रह सकता है। ऐसे में खुद पर अनावश्यक दबाव डालने से बचें। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं और आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्त होता रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और प्रेम व संतान का सहयोग मन को प्रसन्न रखेगा। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पुराने कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में राहत मिलने अथवा जीत की संभावना है। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान की ओर से सहयोग और प्रसन्नता मिलेगी। हरी वस्तु अपने पास रखना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए प्रेम के लिहाज से आज का दिन खास रह सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के भी योग बन सकते हैं। विवाहित जातकों के जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां या परेशानियां भी दूर होने की संभावना है। नीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। परिस्थितियां पूरी तरह पक्ष में न होने के कारण किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। चोट-चपेट या अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की आशंका को देखते हुए विशेष सावधानी रखें। हालांकि प्रेम, संतान, नौकरी और जीवनसाथी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा और नौकरी व कामकाज में भी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज अपने विरोधियों पर प्रभाव बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। हालांकि मन में कुछ बेचैनी या काम में व्यवधान महसूस हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। प्रेम और संतान की ओर से सुख मिलेगा। व्यापार में भी बेहतर और उत्साहजनक परिणाम मिलने के संकेत हैं। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य सामान्य और अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम व संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके बावजूद व्यापार के लिए दिन बेहद अनुकूल है और उम्मीद से अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। काली जी का स्मरण करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को जमीन, मकान या वाहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खरीदारी के योग भी मजबूत हैं। घर-परिवार में खुशी या किसी उत्सव का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम, संतान व व्यापार से जुड़े मामलों में भी दिन सकारात्मक रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों की मेहनत और साहस आज अच्छे परिणाम दे सकते हैं। नौकरी और रोजी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कारोबार करने वालों के लिए भी सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम व संतान से सुख प्राप्त होगा। कुल मिलाकर नौकरी और व्यापार के लिए दिन बेहद शुभ रहने की संभावना है। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें – गोशालाओं को अब संरक्षण के साथ बनाया जाएगा आत्मनिर्भरता का मॉडल, 25 सूत्रीय एजेंडे पर किया गया विचार-विमर्श

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गोशालाओं को अब संरक्षण के साथ बनाया जाएगा आत्मनिर्भरता का मॉडल, 25 सूत्रीय एजेंडे पर किया गया विचार-विमर्श
UP Cow Protection : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में गोशालाओं को प्राकृतिक कृषि, जैविक उर्वरक, बायोगैस, पंचगव्य आधारित उत्पादों और ग्रामीण रोजगार से जोड़ने की दिशा में उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (UPCAR) के संयुक्त सहयोग से कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में 25 सूत्रीय एजेंडे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

गोवंश संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का सुझाव

पिकअप भवन में आयोजित बैठक में गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने गोवंश संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना में वर्तमान में एक से चार गोवंश सुपुर्द किए जाने की सीमा बढ़ाकर अधिकतम 10 गोवंश किए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे अधिक संख्या में इच्छुक कृषक और पशुपालक गोवंश संरक्षण से जुड़ सकेंगे तथा योजना की पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा।

गोवंशों की देखभाल और गोशाला प्रबंधन में जिम्मेदारी पर जोर

आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने विभिन्न मंडलों और जनपदों में गोवंशों की देखभाल और गोशाला प्रबंधन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपेक्षा की।

घायल गोवंशों के लिए 24×7 एंबुलेंस सेवा का सुझाव

आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने सड़क दुर्घटनाओं अथवा अन्य कारणों से घायल गोवंशों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए 24×7 समर्पित एंबुलेंस सेवा शुरू करने का सुझाव दिया। इसके जरिए घायल गोवंशों को तत्काल निकटतम पशु चिकित्सालय या उपयुक्त चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाया जा सकेगा। सदस्य दीपक गोयल ने गोशालाओं में मृत होने वाले गोवंशों के सम्मानजनक और व्यवस्थित निस्तारण के लिए स्थानीय परिस्थितियों व निर्धारित मानकों के अनुरूप समर्पित स्थल विकसित करने का सुझाव दिया। सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने गोशालाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की अपेक्षा की।

सुझावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन

कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के सुझावों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता गोशालाओं को अधिक व्यवस्थित और आत्मनिर्भर बनाना है।

कैटल शेड, बायोगैस संयंत्र और जैविक उत्पादों पर विचार

किसानों के यहां वीबीजी-रामजी योजना के तहत पक्के कैटल शेड, यूरिन टैंक और नाद के निर्माण, बड़े गो संरक्षण केंद्रों और अस्थायी गो आश्रय स्थलों में बायोगैस संयंत्रों की स्थापना तथा गोबर-गोमूत्र से जीवामृत, घन जीवामृत, बीजामृत और अन्य कृषि उपयोगी उत्पाद तैयार कर उनके विपणन की व्यवस्था पर विचार हुआ। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने संबंधित विभागों को आयोग द्वारा प्रस्तुत विषयों पर आवश्यक समन्वय के साथ आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के डीजी डॉ. संजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें – सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप