Ashvin Mishra, Author at Hindi Khabar
Asia Cup 2025: टी20 फॉर्मेट में होगा एशिया कप 2025, 6 टीमों ने लिया हिस्सा
Asia Cup 2025:
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की सालाना बैठक का आयोजन 31 जनवरी को बाली में होने जा रहा है। इस बैठक में अगले साल होने वाले एशिया कप को लेकर गहन चर्चा होगी। इस बैठक में सभी एशियाई क्रिकेटिंग नेशन्स के प्रतिनिधि मौजूद होंगे। वहीं एसीसी चीफ और बीसीसीआई के सचिव जय शाह भी बाली जाएंगे।
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट
बैठक से दो दिन पहले ही आगामी एशिया कप के फॉर्मेट और इसके होस्ट को लेकर जानकारी सामने आने लगी है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट की मानें तो एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में होगा। जबकि यूएई और ओमान को होस्टिंग राइट्स मिल सकते हैं।
Asia Cup 2025: 6 टीमों ने हिस्सा लिया
इस रिपोर्ट में बताया गया कि एसीसी द्वारा अपनी सालाना बैठक में अगले एशिया कप पर फैसला लिया जा सकता है। लेकिन क्रिकबज को मिली जानकारी के अनुसार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा सकता है। जबकि आपको बता दें यूएई और ओमान को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिल सकती है। गौरतलब है कि पिछला एशिया कप हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। इसमें 6 टीमों ने हिस्सा लिया था।
आपको बता दें कि एशिया कप एक बार वनडे फॉर्मेट और एक बार टी20 फॉर्मेट के आधार पर होने लगा है। इसका एक आधार यह भी है कि एशिया कप के बाद जब अगला वर्ल्ड कप टी20 होता है तो इसे टी20 फॉर्मेट में करवाया जाता है। वहीं जब वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले यह टूर्नामेंट हुआ था तो यह वनडे फॉर्मेट में हुआ था। 2019 वर्ल्ड कप से पहले 2018 में भी वनडे एशिया कप हुआ था। इस कारण 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में ही हो सकता है।
Cricket: खेल से पहले दिखा खिलाड़ियों का पार्टी मूड़, एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 27 शराब की बोतलें
Cricket:
क्रिकेट जगत से ऐसा एक मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आप हो जाएगे हैरान, दरसल मामला है रणजी टीम का है जो अपने मैच खेलने जा रही थी  उस  टीम के पास से शराब की 27 बोतलें बरामद हुई है। एक टीम शराब की 27 बोतलें लेकर एयरपोर्ट पहुंची थी, लेकिन वह चेकिंग के दौरान पकड़ी गई है। अब पूरी टीम पर BCCI बड़ी कार्यवाही लिया जा सकता है।
Cricket: शराब की बोतलें बरामद
बता दें कि जिस टीम के पास से शराब की इतनी सारी बोतलें बरामद हुई है, उस टीम का नाम सौराष्ट्र है। भारत की अंडर 23 की टीम सौराष्ट्र अपने साथ इतनी अधिक संख्या में शराब की बोतलें लेकर चंडीगढ़ से गुजरात जा रही थी, लेकिन एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान सभी बोतलें पकड़ी गई है।
सिक्योरिटी में तैनात पुलिस बल भी यह देख हैरान हो गए। सभी बोतलों को फौरन जब्त कर लिया गया है। अब बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों पर भी बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। मामला सामने आने के बाद सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने भी घटना की निंदा की और इसे शर्मनाक बताया है।
Cricket: एसोसिएशन ने जारी किया बयान
एसोसिएशन का कहना है कि जिस भी खिलाड़ी ने यह अपराध किया है, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बता दें कि सौराष्ट्र की टीम करीब एक सप्ताह से चंडीगढ़ में थी। 24 जनवरी को सौराष्ट्र की टीम सीके नायडू ट्रॉफी खेलने के लिए चंडीगढ़ पहुंची थी।
सौराष्ट्र ने इस दिन विरोधी टीम को 9 विकेट से शिकस्त दी थी और मुकाबला अपने नाम कर लिया था। टीम के सभी खिलाड़ी जीत के जश्न में डूबे ही थे कि अब पूरी टीम ही एक विवाद में फंस गई है। ऐसे में देखने वाली बात है कि खिलाड़ियों पर क्या एक्शन लिया जाता है।
IND Vs ENG: उत्तर प्रदेश के सौरभ कुमार को मिला टीम इंडिया का टिकट, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे अपना पहला मैच
IND Vs ENG:
उत्तर प्रदेश  बागपत के सौरभ कुमार (SAURABH KUMAR) का सिलेक्शन भारतीय टेस्ट टीम में हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम TEAM INDIA में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए बदलाव हुए हैं। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोटों की वजह से इस मैच से बाहर हो गए।
IND Vs ENG: सौरभ के साथ सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर को भी मिला मौका
ऐसे में बीसीसीआई BCCI ने सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को टीम में जगह दी। इन खिलाड़ियों में सौरभ दूसरी बार भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। 2022 में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में वे चुने गए थे। मगर खेलने का मौका नहीं मिल सका था और वे बाहर हो गए।
IND Vs ENG: सौरभ ने सिलेक्शन को लेकर कहा
अब करीब दो साल बाद वे दोबारा भारतीय टीम में आए हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार खेल के चलते वे लगातार भारतीय टीम में चुने जाने के दावेदार रहे हैं।  सौरभ ने सिलेक्शन को लेकर कहा, यह हमेशा से सपना था कि भारतीय टीम का हिस्सा बनूं। मेरा मतलब है कि कौनसा क्रिकेटर ऐसा नहीं चाहेगा। इसके लिए बहुत सारी चीजों का आपके पक्ष में होना होता है लेकिन मेरे पास थोड़ा अनुभव है।
ये भी पढ़े- Sarfaraz Khan: BCCI के सिफारिशी खिलाड़ियों पर सरफराज खान का टैलेंट पड़ा भारी?
सौरभ ने आगे कहा, हर दिन आपको विराट कोहली या रोहित शर्मा को बॉलिंग करने का मौका नहीं मिलता विशेष रूप से जब आप घरेलू क्रिकेटर हों। वे मुश्किल से रणजी ट्रॉफी या बाकी घरेलू मैच खेलते हैं क्योंकि वे देश की टीम में होते हैं। इसलिए मेरे लिए मौका है कि मैं उन्हें करीब से देखूं और समझूं कि वे खेल में किस रवैये से खेलते हैं और उनका क्या रूटीन रहता है। उनसे सीखने के लिए काफी कुछ है।
IND Vs ENG: बागपत से टीम इंडिया का सफर तय
सौरभ यूपी से आते हैं और बागपत के बड़ौत के रहने वाले हैं। वे जब 10 साल के थे, तब रोजाना घर से दिल्ली आते थे और यहां पर क्रिकेट का ककहरा सीखते थे। इसके बाद वापस जाते थे। वे सुबह 8 बजे पहुंचने के लिए घर से साढ़े 4 बजे निकलते थे। इस तरह रोजाना 200 किलोमीटर का सफर किया करते थे।
उन्होंने महान क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी से स्पिन के गुर सीखे हैं। उनके बताए मेहनत के रास्ते पर चलने के मंत्र के जरिए ही उन्होंने बागपत से टीम इंडिया का सफर तय किया है। सौरभ ने हाल ही साउथ अफ्रीका दौरे पर इंडिया ए के लिए खेलते हुए चार विकेट लिए थे। इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में उन्होंने 6 विकेट लेने के साथ 77 रन बनाए थे।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Sarfaraz Khan: BCCI के सिफारिशी खिलाड़ियों पर सरफराज खान का टैलेंट पड़ा भारी?
Sarfaraz Khan:
सिफारिशी खिलाड़ियों पर सरफराज खान का टैलेंट भारी पड़ गया। भारतीय टेस्ट टीम में लंबे इंतजार और हजारों रन बरसाने के बाद सरफराज खान Sarfaraz Khan को मौका मिल गया। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की भारतीय टीम में शामिल किया गया।
सरफराज खान पहली बार खेलेंगे टीम इंडिया
सरफराज खान को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम का बुलावा आया है। पिछले 4 सालों में इस युवा बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास में जमकर रन बनाए हैं। इस दौरान उन्हें जहां भी मौका मिला, वहां उन्होंने रन बरसाए। इसके जरिए वह लगातार टीम इंडिया में चुने जाने के लिए दरवाजा खटखटा रहे थे। मगर सिलेक्टर्स उन पर दांव नहीं लगा रहे थे। अब सरफराज को उनकी मेहनत का फल मिला है।
ये भी पढ़ें – Cricket: पहले आस्ट्रेलियाई स्पिनर्स और अब अंग्रेज स्पिनर्स ने टीम इंडिया का बिगाड़ा खेल
Sarfaraz Khan: सरफराज का रिकार्ड
सरफराज के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 45 मैच की 66 पारियों में 69.85 की औसत से 3912 रन हैं। इस दौरान 14 शतक और 11 अर्धशतक उनके बल्ले से आए। नाबाद 301 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। उन्होंने हाल ही इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में 89 गेंद में शतक ठोककर फिर से ध्यान खींचा था। उनकी पिछली चार पारियों में 161, 4, 55 और 96 रन के स्कोर रहे हैं।
Sarfaraz Khan: खेलने के मौके ढूंढ़ने के लिए देश में कई जगह भटकते रहे
सरफराज ने मुंबई के लिए खेलते हुए फर्स्ट क्लास करियर शुरू किया था, लेकिन वहां मौके नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश के लिए खेलने चले गए। वहां बात नहीं बनी तो मुंबई लौटे। यहां पर 2020 के सीजन में 928 रन जड़ दिए। इसके बाद कोरोना के चलते जब देश में लॉकडाउन लगा, तो वे खेलने के मौके ढूंढ़ने के लिए देश में कई जगह भटकते रहे। मुंबई दोबारा आने के बाद सरफराज खान के रन नहीं रुके।
Sarfaraz Khan: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में  सबसे बेस्ट
2020 से अभी तक 4 साल में सरफराज खान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2652 रन बना चुके हैं। सरफराज ने 2019-20 के रणजी सीजन में छह मैच में 154.66 की औसत से 928 रन बनाए थे। तब 3 शतक और 2 अर्धशतक उन्होंने लगाए थे। 2022 में 9 पारियों में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए। सरफराज खान ने इस दौरान 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। 2022-23 में सरफराज ने 92.66 की औसत से 6 मैच में 556 रन बनाए। इस बार 3 शतक और 1 अर्धशतक उनके नाम रहे।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Cricket: पहले आस्ट्रेलियाई स्पिनर्स और अब अंग्रेज स्पिनर्स ने टीम इंडिया का बिगाड़ा खेल
Cricket:
इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी स्पिनर्स के दम पर भारतीय टीम (Team India) को करारी शिकस्त दी थी। हैदराबाद टेस्ट की चौथी पारी में टॉम हार्टली ने 7 विकेट चटका कर भारत को 231 रन नहीं बनाने दिए। अपनी ही पिच पर विदेशी स्पिनरों के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर पहली बार नहीं हुआ है।
Cricket भारतीय बल्लेबाजों ने स्पिनरों के सामने सरेंडर
इसके पहले भी भारतीय बल्लेबाजों ने स्पिनरों के सामने सरेंडर किए हैं। ऐसे कई सरेंडर हैं, लेकिन हम हाल फिलहाल जो घटा उसी की चर्चा करने जा रहे हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय बल्लेबाजों का लगभग एक साल के अन्दर अपनी ही पिच पर यह दूसरा सरेंडर है।
इंग्लैंड के टाम हार्टली ने जो कारनामा भारत के विरूद्ध पहले टेस्ट मैच में किया है, कुछ वैसा ही कारनामा एक साल पहले इन्दौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्च के पहले सप्ताह में खेले गये तीसरे टेस्ट मैच में भी देखने को मिला था।
उस टेस्ट मैच को जीतकर ही ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा था। भारत 4 मैचों की बार्डर गावस्कर ट्राफी में 2-0 से आगे चल रहा था। ऑस्ट्रेलिया अगर यह टेस्ट मैच हार जाता, तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो जाता। ऑस्ट्रेलिया नॉक आउट मैचों में कैसा खेलता है, यह एक बार फिर से दुनिया ने देखा था।
Cricket आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रहार
यह भले ही टेस्ट मैच का फॉर्मेट हो, लेकिन आस्ट्रेलिया ने वही जज्बा दिखाया जो वह ODI और T-20I में दिखाते आए हैं। इंदौर में खेले गए इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू किया।
तेज गेंदबाजों के खिलाफ आराम से बल्लेबाजी करता देख कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने आक्रमण पर अपने यंग स्पिनर मैथ्यू कुहनमैन को बहुत जल्द लगा दिया था। अभी भारत का स्कोर महज 27 रन था कि छठे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा इस युवा स्पिनर का शिकार हो गए।
Cricket भारतीय टीम के विकेटों का पतझड़
रोहित के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और आस्ट्रेलिया के स्पिनरों यानी नाथन लियोन, मैथ्यू कुहनमैन और टॉड मर्फी ने मिलकर भारतीय टीम को महज 109 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत की पहली पारी में अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे आस्ट्रेलिया के युवा स्पिनर मैथ्यू कुहनमैन ने 5 विकेट झटके थे।
नाथन लियोन को 3 विकेट वहीं टाॅड मर्फी को 1 विकेट मिला था। पहली पारी में महज 109 रन पर आलआउट होने के बाद आस्ट्रेलिया को भी भारतीय गेंदबाजों ने पहली पारी में महज 197 रन ही बनाने दिए। भारत की तरफ से स्पिन के लिए अनुकूल ट्रैक पर तेज गेंदबाज उमेश यादव ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मात्र 5 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा रवीन्द्र जडेजा ने 4 तो रविचन्द्रन अश्विन ने 3 विकेट झटके थे।
Cricket मैच आसानी से जीत सकती
आस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे अधिक 60 रन उस्मान ख्वाजा ने बनाए थे। बेशक आस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी मे महज 197 रन बना सका हो, लेकिन उनको पहली पारी के आधार पर 88 रन की बहुत महत्वपूर्ण बढ़त मिल चुकी थी। भारतीय टीम दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करके आस्ट्रेलिया को 250 रन के लगभग का लक्ष्य देकर यह मैच आसानी से जीत सकती थी।
दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने निराश ही किया और भारत की पूरी टीम मात्र 163 रन बनाकर आउट हो गयी। भारत की दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने कहर बरपाया और 8 विकेट लेकर भारत को यह मैच हारने की कगार पर खड़ा कर दिया था।
Cricket चेतेश्वर पुजारा ने संभाला मोर्चा
चेतेश्वर पुजारा ने भारत की तरफ से दूसरी पारी में अकेले मोर्चा संभाला और 59 रन बनाए थे। इस तरह भारत ने आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन का लक्ष्य दिया था। 76 रन के लक्ष्य को आस्ट्रेलियाई टीम ने मात्र 1 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और भारत यह मैच 9 विकेट से हार गया था।
Cricket आस्ट्रेलियाई स्पिनरों के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर
अपनी ही पिच पर आस्ट्रेलियाई स्पिनरों के सामने भारतीय बल्लेबाजों का यह सरेंडर देख इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने जरूर सोचा होगा कि वह भी 3 या 4 स्पिनर लेकर भारत को उनके ही घर में आसानी से हरा सकते हैं।  फिलहाल इंग्लैन्ड के कोच मैकुलम की यह सोच पहले टेस्ट मैच में कामयाब हो चुकी है और अभी भी सीरीज के 4 मैच बचे हुए हैं।
ऐसे में यह देखने लायक होगा कि आगे आने वाले मैचों में भारतीय बल्लेबाजों का इंग्लैंड के स्पिनरों के सामने कैसा प्रदर्शन रहता है? सरफराज खान के आने से टीम इंडिया को उम्मीद बंधी है। हालांकि विराट कोहली का ना होना भारतीय टीम के लिए परेशानी का सबसे बड़ा सबब है। कप्तान रोहित और शुभमन गिल से रन नहीं बन रहे हैं। पुजारा और रहाणे को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
ये भी पढ़ें – मिनटों में टू-व्हीलर से थ्री-व्हीलर होने में सक्षम Surge S32, भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Cricket: क्यों Jay Shah दे रहे है BCCI और ACC के पद से इस्तीफा?
Jay Shah
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट 5 मैच की सीरीज के बीच क्रिकेट जगत से सूत्रों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। BCCI सचिव और ACC से जय शाह Jay Shah ने अपने पद से इस्तीफा कर  सकते हैं।
Cricket जय शाह का त्याग पत्र
जय शाह की इस खबर के बाद क्रिकेट फैंस काफी हैरान हुए हैं। बताया जा रहा है कि जय शाह कभी भी इसकी घोषण कर सकते हैं। जय शाह ने यह फैसला क्यों लिया है और वह किस पद का त्याग करने के लिए तैयार हैं।
जय शाह BCCI सचिव होने के साथ-साथ ACC के चेयरमैन भी हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि शाह जल्द ही ACC का पद छोड़ सकते हैं। हालांकि वह BCCI के सचिव बने ही रहेंगे।
ये भी पढ़ें –Rohit Sharma: क्या साउथ अफ्रीका दौरे पर रोहित छोड़ना चाहते थे टेस्ट की कप्तानी?
आपको बताते चले कि जय शाह बीसीसीआई सचिव होने के बाद अब आईसीसी अध्यक्ष भी बनना चाह रहे हैं। अगर ऐसा हो पाय़ा तो जय शाह पहले व्यक्ति होगें जो BCCI के किसी पद पर रहता हुए ICC के शीर्ष पद पर भी जुडेगें।
ICC अध्यक्ष का चुनाव
ICC अध्यक्ष का चयन के लिए 2024 के नवंबर महीने में चुनाव होने वाला है। ऐसे में जय शाह भी यह चुनाव लड़ने वाले हैं। अगर वह चुनाव जीत जाते हैं और आईसीसी के अध्यक्ष बन जाते हैं, तो यह क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। कि कोई भारतीय जो ICC के शीर्ष पद पर नियुक्त होगें। इसी कारण से जय शाह एसीसी से इस्तीफा दे सकते हैं।
ACC की बैठक में फैसला
30 जनवरी से इंडोनेशिया में ACC की बैठक होने वाली है। यह बैठक अगले दो दिनों तक चलने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में जय शाह ICC के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की चर्चा कर सकते हैं।
हालांकि इस मुद्दे के अलावा भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा होने वाली है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या जय शाह सचमुच ICC के पद से इस्तीफा देकर ICC के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। आने वाले समय में शाह के इस कदम सें स्थिति स्पष्ट हो पाएगा।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Rohit Sharma: क्या साउथ अफ्रीका दौरे पर रोहित छोड़ना चाहते थे टेस्ट की कप्तानी?
Rohit Sharma:
रोहित Rohit Sharma पर साउथ अफ्रीका में पहला टेस्ट हारने के बाद कप्तानी छोड़ने का जितना दबाव था, अब माहौल उससे ज्यादा खराब हो गया है। जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर पहला टेस्ट मैच एकतरफा हारी थी, तभी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टेस्ट मैचों में कप्तानी पर सवाल उठना शुरू हो गए थे।
Rohit Sharma: पहला टेस्ट हारने के बाद लिया फैसला
मोहम्मद सिराज ने दूसरे टेस्ट में कातिलाना गेंदबाजी करके उस वक्त भारत को जीत दिलाकर रोहित शर्मा Rohit Sharma की कप्तानी पर लटकी तलवार को कुछ समय के लिए रोक लिया था। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम ने रोहित की अगुआई में पहला टेस्ट हारने के बावजूद टेस्ट सिरीज 1-1 से बराबर कर ली थी।
ये भी पढ़ें – Sarfaraz Khan: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हैदराबाद टेस्ट में हराया, BCCI को याद आए सरफराज खान
कप्तानी जाने का जो भीषण दबाव रोहित शर्मा पर तब था, उससे भी अधिक दबाव रोहित शर्मा पर अभी है। भारतीय टीम अपने ही घरेलू मैदान पर इंग्लैंड से पहला टेस्ट मैच हारकर 5 टेस्ट मैच की सीरीज में में 1-0 से पीछे चल रही है। इस समय बिल्कुल वही परिस्थिति दोबारा बन चुकी है, जैसी दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारत की बनी थी।
Rohit Sharma: टेस्ट क्रिकेट में रन नही
एक तो रोहित के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में रन नही निकल रहे हैं, ऊपर से उनकी कप्तानी पर भी आलोचक सवाल उठाना शुरू कर चुके हैं। इस बार जो इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आई है, उसमे 4 स्पिनर हैं। भारत की स्पिनिंग ट्रैक पर इंग्लैंड ने भारत को हैदराबाद टेस्ट में हमारे ही जाल में फंसा लिया था।
कुलदीप यादव को बाहर करके बहुत बड़ी भूल
जो रूट एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में इंग्लैंड के पास 5 स्पिनर हैं। भारत के पास भी 4 स्पिनर हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा Rohit Sharma ने पहले टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को बाहर करके बहुत बड़ी भूल कर दी थी। उस पर से अब की बार इंग्लैंड के बल्लेबाज स्वीप और रिवर्स स्वीप की भरपूर तैयारी करके आए हैं।
Rohit Sharma के लिए डगर कठिन है पनघट की
रोहित शर्मा Rohit Sharma के लिए डगर कठिन है पनघट की। रोहित शर्मा की कप्तानी बचाने के लिए अब तो टेस्ट क्रिकेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली भी दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सारी उम्मीद सरफराज खान से है। अगर वह घरेलू क्रिकेट की परफॉर्मेंस को इंटरनेशनल क्रिकेट में दिखा पाए, तो कुछ हो सकता है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Sarfaraz Khan: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हैदराबाद टेस्ट में हराया, BCCI को याद आए सरफराज खान
Sarfaraz Khan:
इंग्लैंड ने भारत को हैदराबाद टेस्ट में हराया, चयनकर्ताओं को सरफराज खान Sarfaraz Khan याद आया। घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए रनों का अंबार लगाने का बाद भी सरफराज को टीम में जगह नहीं मिल रही थी।
लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए सरफराज भारतीय टीम में शामिल कर लिए गए हैं। हाल में ही इंग्लैंड लायंस के खिलाफ उन्होंने 161 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सरफराज के साथ वॉशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार भी टीम में शामिल किया गया है।
Sarfaraz Khan का फर्स्ट क्लास क्रिकेट शानदार
26 साल के सरफराज खान का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड है। 45 मैच की 66 पारियों में उन्होंने 69.85 की औसत से 3912 रन बनाए हैं। इसमें 14 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 301 रनों की रही है।
साउथ अफ्रीका से पहले टीम इंडिया के इंट्रा स्क्वाड मैच में सरफराज ने शतकीय पारी खेली थी। वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। रविंद्र जडेजा के साथ केएल राहुल भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं। इन दोनों की जगह तीन खिलाड़ियों में टीम में शामिल किया गया है।
स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भारत के लिए 6 टेस्ट भी खेल चुके हैं। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार का अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है। हालांकि वह पहले भी टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। इस बीच अवेश खान अपनी रणजी टीम मध्य प्रदेश के साथ रहेंगे और जरूरत पड़ने पर टेस्ट टीम में जुड़ेंगे।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Team India: टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के चयन न होने पर उठे सवाल
Team India
टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को बाहर निकालकर T-20 वालों को मौका दिया जाएगा, तो फिर टेस्ट क्रिकेट में हादसा होना निश्चित है। ऐसा नहीं है कि यह टीम खराब है और इंग्लैंड को हरा नही सकती है, लेकिन अगर इस टीम पर नजर डालें तो इसमें शामिल कुछ खिलाड़ी या तो आउट ऑफ फार्म हैं या फिर Team India प्लेइंग XI में रहने लायक ही नही हैं।
इस टीम में शुभमन गिल की तो जगह ही नहीं बनती है। गिल किसकी कृपा पर प्लेइंग XI में हैं, यह कोई नहीं बता सकता है। जब भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी, तब पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल थी लेकिन इस अनुकूल पिच पर भी भारतीय बल्लेबाजों में से किसी ने भी एक बड़ा शतक नहीं बनाया।
मैनेजमेंट का भी सवान
ईशान किशन का ना चुना जाना और उनके जैसे मैच विनर को बाहर बैठाकर इंग्लैंड से मैच जीतने की सोच रखने वाले मैनेजमेंट के मुंह पर आज की हार जोरदार तमाचे के समान है। जिस टीम में पुजारा, विराट, रहाणे, पंत न हों, वह टीम दबाव आने पर दबाव को कैसे झेलेगी इस सवाल का जवाब नहीं मिल सका।
बावजूद इसके कप्तान रोहित शर्मा ने किसी अनुभवी बल्लेबाज की मिडिल ऑर्डर में कमी महसूस नहीं की। कप्तान को लगा होगा कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर सब संभाल लेंगे, लेकिन सच तो यही है कि दबाव सोखने की जो क्षमता पुजारा और पंत में है वह किसी अन्य खिलाड़ी में नहीं दिखती है।
हार ने कई सवाल उठाए
इस हार ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं जिनमें एक सवाल यह भी है कि अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल क्यों किया गया था, जबकि सब जानते हैं कि जडेजा और अक्षर एक जैसी ही गेंद फेंकते हैं। भारतीय टीम में कहने को तो तीन स्पिनर हैं। लेकिन जडेजा और पटेल एक जैसे गेंद फेंकने के कारण महज 2 स्पिनर ही खेलते दिख रहे थे।
सवाल यह भी है कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को इस टेस्ट मैच में शामिल क्यों नही किया गया? इसका जवाब रोहित शर्मा ने दिया था कि अक्षर पटेल गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी बेहतरीन हैं। लेकिन कप्तान साहब ने यह नही देखा कि अगर गेंदबाज अच्छा हो तो वह विपक्षी टीम के ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करके एक बल्लेबाज की कमी को पूरा कर सकता है।
टाॅम हार्टली  का कमाल
अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे टाॅम हार्टली ने वह कर दिखाया जो हर किसी गेंदबाज का सपना होता है। हार्टली ने दूसरी पारी के दौरान 26.2 ओवर में 5 मेडन के साथ 62 रन देकर 7 विकेट चटकाए। भारत के खिलाफ यह किसी भी इंग्लैंड के स्पिनर का किसी पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मैच में इंग्लैंड के पास जो रूट को मिलाकर 4 स्पिनर थे और भारत के पास महज तीन स्पिनर थे और यही अंतर भारतीय टीम पर भारी पड़ गया।
जो रूट ने जहां पहली पारी में 4 विकेट लिए तो दूसरी पारी में भी 1 महत्वपूर्ण विकेट लिया। ओली पोप के दूसरी पारी में किए गये संघर्ष को ऐतिहासिक माना जा सकता है। इंग्लैंड की तरफ से ऐसी जुझारू पारी शायद ही कोई भारतीय मैदानों पर खेल पाया हो। यह टेस्ट मैच ओली पोप और टाॅम हार्टली के मैराथन प्रयास के लिए भी याद रखा जाएगा। फिलहाल इंग्लैंड 5 टेस्ट मैचों की सिरीज में 1-0 से आगे हो गया है।
IND Vs ENG: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ भारतीय स्पिनर्स पर जमकर बरसें
IND Vs ENG:
भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है, स्पिनर्स की वजह से हम हैदराबाद टेस्ट हार गए। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टेस्ट टीम इंडिया को इंग्लैंड IND Vs ENG के सामने 28 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद जहां सभी बल्लेबाजों पर सवाल उठा रहे हैं।
वहीं टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने गेंदबाजी पर चिंता जताते हुए बड़ी बात कह डाली। राहुल द्रविड़ का मानना है कि टीम इंडिया के स्पिनरों के सामने इंग्लैंड IND Vs ENG के बल्लेबाजों ने स्वीप और रिवर्स स्वीप से काफी जयादा अटैक किया और ओली पोप ने वाकई असाधारण पारी खेली।
अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल पर सवाल
टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज ओली पोप ने स्वीप, रिवर्स स्वीप और रिवर्स स्कूप जैसे शॉट से भारत के आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे धाकड़ स्पिनरों को करारा जवाब दिया।
पोप ने दूसरी पारी में 196 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिससे भारत को चेज करने के लिए 231 रनों का लक्ष्य मिला और टीम 28 रन से हार गई। मैच के बाद राहुल द्रविड़ ने पोप और भारतीय स्पिन गेंदबाजी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमें उनके बैजबॉल का अब मुकाबला करना होगा। मैंने लंबे समय से इस स्तर के गेंदबाजों यानी अश्विन और जडेजा के सामने ऐसे शॉट्स बल्लेबाजों को खेलते नहीं देखा है।
पहले भी कई खिलाड़ियों ने ऐसा किया है, लेकिन इस बार जितनी कम गलतियां और सफलतापूर्वक इंग्लैंड के बल्लेबाजों को स्पिनरों को खेलते हुए शायद कभी नहीं देखा। उन लोगों ने हमारे स्पिनर्स की लाइन-लेंथ के साथ काफी खिलवाड़ किया।
राहुल द्रविड़ ने आगे पोप को लेकर कहा कि मैंने अतीत में कई बल्लेबाजों को स्वीप और रिवर्स स्वीप खेलते देखा है, लेकिन इतने लंबे समय तक और एक ही बल्लेबाज द्वारा इतना सफलतापूर्वक स्वीप शॉट को खेलते देखना शानदार है।
ओली पोप ने खेली शानदार पारी
ओली पोप को उनकी असाधारण पारी के लिए वाकई में सलाम है। टीम इंडिया अब 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी है। जिस पर राहुल द्रविड़ ने आगे वाले सुधार को लेकर बताया कि हमें अब गेंद को पिच में कहां पर टप्पा खिलाना है।इसको लेकर और अधिक सटीक होना पड़ेगा। हम अब इस पर काम करेंगे और वापसी करेंगे क्योंकि हमारे पास वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप