Ankur Pratap Singh, Author at Hindi Khabar

Budget Session : संसद भवन की सुरक्षा के लिए CISF के 140 कर्मियों की टुकड़ी तैनात
Budget Session : 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र (Budget Session) के दौरान आगंतुकों और उनके सामान की जांच के लिए नई व्यवस्था के तहत संसद परिसर में सीआईएसएफ के 140 कर्मियों की टुकड़ी तैनात की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले माह संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की थी और उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी गई थी।

सीआईएसएफ ने संसद भवन की सुरक्षा का जिम्मा लिया

13 दिसंबर को संसद में कुछ लोगों ने घुसकर वहां कलर स्मोक छोड़ दिया था। सीआईएसएफ के 140 कर्मियों ने सोमवार को संसद भवन परिसर की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया। वे आगंतुकों और उनके सामान की तलाशी लेंगे तथा भवन की सुरक्षा का जिम्मा भी संभालेंगे। उन्होंने बताया कि यह दल वहां पहले से मौजूद अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संसद परिसर का जायजा ले रहा है ताकि 31 जनवरी से अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए तैयार हो सके। सीआईएसएफ को नए और पुराने संसद भवन परिसर की सुरक्षा का जिम्मा दिया जाएगा।

हवाई अड्डे जैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था

वहां हवाई अड्डे जैसी सुरक्षा व्यवस्था होगी। व्यक्ति और सामान की जांच एक्स-रे मशीन व मेटल डिटेक्टर से होगी। जूतों, भारी जैकेट और बेल्ट को एक ट्रे में रखकर उनकी एक्स-रे मशीने से जांच करने का भी प्रावधान है। बल का एक सहायक कमांडेंट (एसी) रैंक का अधिकारी इस सीआईएसएफ टुकड़ी का प्रमुख होगा। इसमें अग्निशमन विंग के 36 कर्मी भी होंगे। सीआईएसएफ में करीब 1.70 लाख कर्मी हैं और यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है। इसके पास देश के 68 नागरिक हवाई अड्डों के अलावा एयरोस्पेस और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का भी जिम्मा है।

यह भी पढ़ें – New Delhi : जिन्होंने सदैव बूथ कैप्चरिंग करने का किया काम, उन्हें ही ईवीएम में दिखता है खतरा : मीनाक्षी लेखी

Hindi Khabar App : देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

New Delhi : जिन्होंने सदैव बूथ कैप्चरिंग करने का किया काम, उन्हें ही ईवीएम में दिखता है खतरा : मीनाक्षी लेखी
New Delhi : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट पर प्रश्न खड़ा करने वालों को केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने करारा जवाब दिया और कहा कि जिन लोगों ने सदैव बूथ कैप्चरिंग करने का कार्य किया है, उन्हें ही ईवीएम से खतरा दिखता है। चुनावों में हार के बाद वह ईवीएम पर ही हमला बोलते है। जबकि, ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित और प्रामाणिक व्यवस्था है। इनमें जिसके नाम के सामने वाली बटन दबायी जाती है, वोट उसी को मिलता है।

लोकतंत्र की जननी के नाम से एक झांकी निकाली जाएगी

मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली  (New Delhi) गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर लोकतंत्र की जननी के नाम से निकलने वाली झांकी में बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं को अनिवार्य रूप से शामिल करने का सुझाव दिया। ताकि देश की नई पीढ़ी जान सकें पहले कैसे चुनाव कराए जाते थे। केंद्रीय मंत्री ने यह सुझाव उस समय दिया जब वह संस्कृति मंत्रालय के अपने अधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर मंत्रालय की तरफ से निकाली जाने वाली झांकियों की जानकारी दे रही थी। इस दौरान मंत्रालय के अधिकारियों ने जैसे ही बताया कि परेड में इस बार लोकतंत्र की जननी के नाम से एक झांकी निकाली जा रही है। जिसमें भारत के लोकतंत्र को लेकर प्राचीन जुड़ाव के साथ आजादी के बाद लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए उठाए गए कदमों को थ्री-डी तकनीक के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।

मीनाक्षी लेखी ने क्या कहा?

इसमें बैलेट पेपर से ईवीएम तक की यात्रा के बारे में प्रस्तुति देने की जैसे ही जानकारी दी गई है, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इनमें बूथ कैप्चरिंग की हिस्सा जरूर जोड़िएगा। क्योंकि, ईवीएम को बूथ कैपचरिंग रोकने के लिए विकल्प के तौर पर लाया गया था।

यह भी पढ़ें – Assam : फरवरी में रामलला के दर्शन करने जाएगा पूरा कैबिनेट : सीएम सरमा

Hindi Khabar App : देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Assam : फरवरी में रामलला के दर्शन करने जाएगा पूरा कैबिनेट : सीएम सरमा
Assam : राज्य कैबिनेट ने 22 फरवरी को अयोध्या राम मंदिर का दौरा करने का निर्णय किया है। यह निर्णय सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया। सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि कैबिनेट ने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पीएम मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही भारत के लोगों को भी बधाई दी। पूरा कैबिनेट 22 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगा।

सीएम सरमा ने क्या बताया?

सीएम सरमा ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने 10 जिलों में भूमिहीन मूल निवासियों को भूमि देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सोनितपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, नागांव, विश्वनाथ, कामरूप (महानगर), कामरूप, बोंगाईगांव, गोलपारा और धुबरी जिलों में मिशन बसुंधरा 2.0 के तहत भूमिहीन मूल निवासियों को भूमि दिया जाएगा।

असम परीक्षा विधेयक 2024 को मंजूरी दी गई है

सीएम सरमा ने बताया कि इन परिवारों में 84 फीसदी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए असम (Assam) परीक्षा विधेयक 2024 को कैबिनेट की तरफ से मंजूरी दी गई है। इसे विधानसभा में पांच फरवरी को बजट सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने गोहपुर में ‘स्वाहिद कनकलता बरुआ विश्वविद्यालय’ नाम से एक नया राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने को भी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही कैबिनेट ने विकास के लिए बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल को दूसरी किस्त के रूप में 400 करोड़ रुपये जारी करने को भी मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें – Rohit Sharma : आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में भारत का दबदबा, रोहित शर्मा कप्तान; विराट समेत 6 भारतीय शामिल

Hindi Khabar App : देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Gujarat : पुलिस को आधुनिक बनाने की चुनौती पर काम कर रही सरकार : अमित शाह
Gujarat : सरकार अपने बुनियादी ढांचे को बदले बिना तकनीक का उपयोग कर पुलिस प्रणाली को आधुनिक बनाने की बड़ी चुनौती पर काम कर रही है। तकनीक तेजी से बदल रही है। इसलिए, पुलिस को अपराधियों से 2 पीढ़ी आगे रहने की आवश्यकता है। यह बात गृहमंत्री अमित शाह ने ‘नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी’ में एक सेमिनार के दौरान कही।

अमित शाह ने क्या कहा?

गुजरात (Gujarat) में अमित शाह ने कहा कि 3 नए आपराधिक कानूनों के लागू हो जाने से अगले 5 वर्षों में देश की अपराध को लेकर न्याय प्रणाली विश्व में सबसे उन्नत होगी। वह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का जिक्र कर रहे थे। गृहमंत्री ने आगे कहा कि जब तक हम न्यायिक प्रक्रिया के सभी हितधारकों को फोरेंसिक साइंस के साथ नहीं जोड़ते, तब तक हमें लाभ नहीं होगा। फोरेंसिक साइंस का इस्तेमाल जांच, अभियोजन और न्याय के लिए किया जाना चाहिए। अब वक्त आ गया है कि शिक्षा में फॉरेंसिक साइंस को अपनाकर कदम आगे बढ़ाया जाए।

आजादी के 100 वर्ष के सफर की ओर बढ़ रहे हैं

अमित शाह ने आगे कहा कि जैसा कि हम एक मजबूत नींव के साथ आजादी के 100 वर्ष के सफर की ओर बढ़ रहे हैं, मैं आपराधिक न्याय प्रणाली के सामने 4 चुनौतियां देख रहा हूं। अपने मूल ढांचे को बदले बिना इसे आधुनिक पुलिस प्रणाली बनाने के लिए इसमें प्रौद्योगिकी को शामिल करना हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी तकनीक से पैदा हाइब्रिड और बहु-आयामी खतरे हमारे सामने चुनौती पेश करते हैं। हमारी प्रणाली की सुरक्षा के लिए एक नेटवर्क बनाने की जरूरत है। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 हजार से ज्यादा वैज्ञानिक, अधिकारियों और फोरेंसिक अधिकारियों की जरूरत को पूरा करने के लिए कदम उठाए हैं। जिनकी देश में हर साल भर्ती की जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें – Rohit Sharma : आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर में भारत का दबदबा, रोहित शर्मा कप्तान; विराट समेत 6 भारतीय शामिल

Hindi Khabar App : देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Ahmedabad : विपक्षी गठबंधन सिर्फ जातिगत जनगणना के मुद्दे पर ही मांग रही वोट : जेपी नड्डा
Ahmedabad : शहर के थलतेज इलाके में गांधीनगर लोकसभा कार्यालय का उद्धाटन करने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन सिर्फ जाति जनगणना के नाम पर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें किसी भी वर्ग की चिन्ता नहीं है। न ही विभिन्न वर्गों के कल्याण की परवाह है।

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ जाति जनगणना की ही बातें करती हैं। उन्हें जाति के कल्याण की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां विपक्षी दलों ने वोट बैंक की राजनीति की, वहीं पीएम मोदी ने ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी-शक्ति) की अवधारणा देकर देशवासियों को एकजुट किया।

हम 4 जातियों के लिए काम कर रहे हैं – नड्डा

अहमदाबाद (Ahmedabad) में नड्डा ने कहा कि हम 4 जातियों के लिए काम कर रहे हैं – गरीब, युवा, किसान और नारी-शक्ति। विपक्षी दल जाति जनगणना तक ही सीमित है। हमारी 4 जातियों में हर धर्म, जाति के लोग शामिल हैं। वहीं, नड्डा ने दावा किया कि लगभग पचास करोड़ लोग अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आते हैं, जिसमें लाभार्थियों को उनकी आय के आधार पर सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, न कि जाति के आधार पर।

विपक्ष जाति जनगणना तक सीमित है

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने जवाबदेही और विश्वसनीयता की राजनीति शुरु करके भारत में राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। हम काम के आधार पर वोट मांगते हैं और विपक्ष जाति जनगणना तक सीमित है।

यह भी पढ़ें –  Rajasthan News: राजीव गांधी इंटर्नशिप प्रोग्राम पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, विधानसभा सत्र में हुआ जमकर हंगामा

Hindi Khabar App : देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

West Bengal : सुभाष चंद्र बोस के सपने को साकार करने की दिशा में युवाओं को करना होगा काम : मोहन भागवत
West Bengal : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राज्य में एक रैली के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस दिन सिर्फ नेताजी को याद करना पर्याप्त नहीं है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें नेताजी को न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद करना चाहिए। बल्कि, हमें उनके गुणों, आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए। साथ ही, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक मजबूत देश के निर्माण के उनके सपने को साकार करने की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी की जरुरत पर भी जोर दिया।

मोहन भागवत ने क्या कहा?

वे पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तर 24 परगना जिले में आरएसएस की एक रैली में सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनके सपने अभी भी अधूरे हैं, तो उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी किसकी है? अगर वह देखेंगे कि वर्तमान पीढ़ी इसे हासिल करने के लिए काम कर रही है, तभी यह पूरा होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को नेताजी की आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जानते थे कि उनके सपने सिर्फ एक पीढ़ी में पूरे नहीं हो सकते। इस पर उनके बाद की पीढ़ियों को लगातार काम करना होगा। इस दौरान भागवत ने जनता के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

नेताजी की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि यदि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो देश का कभी विभाजन नहीं होता। भारत में सभी खुशी से रहते और हमारा देश गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्त होता। शुभेंदु अधिकारी ने राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज हम पराक्रम दिवस मनाने के साथ नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कर्तव्य पथ पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए हमें पीएम मोदी को धन्यवाद करना चाहिए।

यह भी पढ़ें – IND VS ENG: विकेटकीपिंग नहीं करेंगे KL राहुल, राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

Hindi Khabar App : देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Ram Mandir : हर रामभक्त बीजेपी समर्थक नहीं, मैं भी जाऊंगा मंदिर : शशि थरूर
Ram Mandir : अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। पूरे देशभर में इसको लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी बीच, राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर बयानबाजी फिर से शुरू हो गई है। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और सांसद शशि थरूर ने कहा कि हर ‘राम भक्त’ बीजेपी समर्थक नहीं है। बीजेपी को लगता है कि हर राम भक्त उन्हें वोट दें, लेकिन ऐसा नहीं होगा। तिरुवनंतपुरम पहुंचे थरूर ने कहा कि कई लोग भगवान राम के भक्त हैं। अगर भविष्य में अयोध्या जाने का मौका मिलेगा, तो वहां राम मंदिर (Ram Mandir) में जाकर भगवान राम के दर्शन जरुर करेंगे।

शशि थरूर ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता का मतलब धर्म का अभाव नहीं है, बल्कि बहुलवाद है। जिसका अर्थ है हर कोई अपनी पसंद का धर्म अपना सकता है। सनद रहे कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया में सियावर राम की जय संदेश के साथ अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की फोटो साझा की थी। जिसके बाद उन्हीं की पार्टी में इसको लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है।

राम की पूजा मैं भी करता हूं – थरूर

तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर ने कहा कि पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी राम के प्रति भक्ति को व्यक्त किया। न कि किसी को ठेस पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि इसको इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने केरल छात्र संघ द्वारा एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम की पूजा मैं भी करता हूं, उन पर विश्वास रखता हूं।

राम सिर्फ भाजपा के थोड़ी ना हैं

राम सिर्फ भाजपा के थोड़ी ना हैं। भाजपा को लगता है कि सभी राम भक्त उन्हें वोट देंगे। लेकिन हर राम भक्त भाजपा समर्थक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि राम को सिर्फ भाजपा के लिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए। कांग्रेस को भी इसे स्वीकार करना चाहिए। ईश्वर की प्रार्थना करना भी हमारा धर्म है।

यह भी पढ़ें – IND Vs ENG: विराट कोहली की रिप्लेसमेंट में सामने आया इस खिलाड़ी का नाम

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Maharashtra : भगवान राम के साथ मेरी पार्टी का संबंध काफी पुराना और भावनात्मक : संजय राउत
Maharashtra : शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि भगवान राम के साथ उनकी पार्टी का संबंध काफी पुराना और भावनात्मक है। उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी अयोध्या में नहीं होती, तो मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संभव नहीं हो पाती। राज्यसभा सदस्य संजय राउत पार्टी के एक सम्मेलन में बोल रहे थे।

संजय राउत ने क्या कहा?

राउत ने कहा कि भगवान राम से हमारा बहुत पुराना नाता है। भगवान राम के साथ शिवसेना का भावनात्मक रूप से बहुत गहरा नाता है। यह किसी व्यक्ति या पार्टी का नहीं है। अगर किसी का भगवान राम के साथ सबसे पुराना नाता है, तो वह शिवसेना है। राउत ने दावा किया कि अगर शिवसेना वहां नहीं होती तो भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा नहीं होती। शिवसेना के बाघों ने साहस दिखाया। जिसकी वजह से आज प्रधानमंत्री भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कर सकी।

शिवसेना (यूबीटी) बाबरी मस्जिद को गिराने का श्रेय ले रही है

पीएम की मौजूदगी में अयोध्या में रामलला की नई मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र बीजेपी के बीच राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान को लेकर जुबानी जंग चल रही है। महाराष्ट्र बीजेपी ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, विधायक आदित्य ठाकरे और संजय राउत पर आंदोलन में उनके योगदान को लेकर हमला बोला है। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) बाबरी मस्जिद को गिराने का श्रेय ले रही है।

जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं

महाराष्ट्र (Maharashtra) के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। जिन लोगों ने राम मंदिर का विरोध किया। उन्हें रामलला का नाम लेने का अधिकार नहीं है। पीएम मोदी ने बालासाहेब ठाकरे और भगवान राम के करोड़ों भक्तों के सपनों को पूरा किया। कल एक ऐतिहासिक दिन था।

यह भी पढ़ें – Viral Video: रामलला की झपकती पलकों ने मोहा भक्तों का मन

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Bharat Jodo Nyay Yatra : जनता देख रही है मुझे मंदिर जाने से रोका जा रहा : राहुल गांधी
Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुवाहाटी पहुंच गई है। सोमवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम से मेघालय पहुंची थी और अब असम में अपने आखिरी पड़ाव के लिए फिर से गुवाहाटी पहुंची है। कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी मंगलवार को गुवाहाटी में छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राहुल एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

बरपेटा जिले में होगी पदयात्रा

कांग्रेस पार्टी का दावा है कि उनकी योजना गुवाहाटी में रोड शो या पदयात्रा करने की थी। लेकिन, सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। राहुल गांधी दोपहर में कामरूप जिले के दमदमा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर के लंच के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) बरपेटा जिले में पदयात्रा करेगी। साथ ही, एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। बिष्णुपुर में न्याय यात्रा रात्रि विश्राम करेगी।

असम सीएम देश के सबसे भ्रष्ट सीएम

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग एक हाथ में झंडे पकड़े हुए हैं और दूसरे हाथ से मेरा अभिवादन कर रहे हैं। हिमंत बिस्व सरमा को लगता है कि यह विरोध है, लेकिन कोई विरोध नहीं हो रहा है। इससे साफ है कि राज्य में समस्या है। असम सीएम देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं। मैं जब भी राज्य में घूमता हूं तो सभी बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं की बात करते हैं। ये समस्याएं हैं और हम इन मुद्दों को उठाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जनता देख रही है कि मुझे मंदिर जाने से रोका जा रहा है।

हर किसी को सुनने की आजादी होनी चाहिए

गुवाहाटी में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपकी यूनिवर्सिटी आकर आपसे बात करना चाहता था और ये समझना चाहता था कि आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यह समझना चाहता हूं कि मैं किस तरह से आपकी मदद कर सकता हूं। देश के गृहमंत्री ने असम के सीएम को फोन किया और आपके सीएम ने आपकी यूनिवर्सिटी के प्रशासन से बात कर कहा कि राहुल गांधी को यूनिवर्सिटी में छात्रों से बात न करने दी जाए। यह अहम नहीं है कि राहुल गांधी यहां आए या न आए। अहम ये है कि आपको हर किसी को सुनने की आजादी होनी चाहिए, जिसे आप सुनना चाहते हैं। यह सिर्फ असम में नहीं हो रहा है बल्कि देश के हर स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में हो रहा है।

यह भी पढ़ें – Ayodhya: रामलला ने धारण किए है दिव्य आभूषण, जानें खासियत

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Bharat Jodo Nyay Yatra : हमने बैरिकेड तोड़े हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे : राहुल गांधी
Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान गुवाहाटी में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, कांग्रेस नेता यात्रा को शहर के अंदर से निकालना चाहते थे, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। जिससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा हमें कमजोर मत समझना। हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से नहीं डरते। पार्टी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने ‘बब्बर शेर’ बताया और बोले कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में मेरा कार्यक्रम कैंसिल कर दिया, लेकिन छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर मेरी बात सुनी। हम असम में भाजपा को हराएंगे और जल्द ही कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। राहुल ने पुलिस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि पुलिस सिर्फ उन्हें मिले आदेशों का पालन कर रही है। हम आपके खिलाफ नहीं हैं। हम सीएम के खिलाफ हैं, जो भ्रष्ट हैं, हमारी लड़ाई उनसे है।

असम एक शांतिपूर्ण राज्य है

वहीं, असम के कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमने बैरिकेड तोड़ दिए हैं, जीत हमारी हुई है। हालांकि, बाद में कांग्रेस की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” (Bharat Jodo Nyay Yatra) अपने तय रूट से आगे बढ़ी और बाइपास से होकर शहर से बाहर निकली। वहीं, हंगामे के बाद असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। असम सीएम ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि असम एक शांतिपूर्ण राज्य है और इसमें नक्सली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Chhattisgarh: 3 दिवसीय प्रदेश दौरे पर दीपक बैज, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तैयारियों का लेंगे जायजा

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar