Amzad, Author at Hindi Khabar

Train Accident : त्योहार मनाने निकले यात्री, पल भर में सो गए मौत की निंद
Nashik Train Accident : महाराष्ट्र के नासिक रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया. छठ पूजा के लिए घर जा रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. इसके साथ ही एक यात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, हादसे के बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसकी शिनाख्त की जा रही है.

ट्रेन हादसे में अपनी जान गंवाने वाले मृतक बिहार के बताए जता रहे हैं. हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है और मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.

अपने घर लौट रहे हैं प्रवासी

त्योहारों के मौसम में यूपी, बिहार के प्रवासी अपने-अपने घर लौट रहे हैं. ऐसे में दिल्ली, हैदराबाद और महाराष्ट्र जैसे महानगरों के रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ भी देखने को मिल रही है. महाराषट्र के नासिक रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ सैलाब उमड़ रही थी. इसी दौरान कर्मभूमि एक्सप्रेस स्टेशन से गुजर रही थी, जो कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर रक्सौल (बिहार) के लिए रवाना होती है.

जल्दबाजी में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, नासिक रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं था. हालांकि स्टेरशन से गुजरते समय ट्रेन की रफ्तार थोड़ी कम थी. इस दौरान यात्रियों ने जल्दबाजी में ट्रेन पर सवार होने का प्रयास किया. जिसके बाद तीन यात्री नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए. इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

जांच में जुटे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद नासिक रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सपकाले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक माली, पुलिस कांस्टेबल भोले और एक टीम घटनास्थल पर और तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. इसके साथ ही अधिकारियों ने मामले की जांच शुरु कर दी है. साथ ही घटना की वजह से हुई, इसका भी पता लगा रही है.

गौरतलब है कि बिहार के लोगों के लिए सभी त्योहार से ज्यादा छठ पूजा और दिवाली ज्यादा मायने रखता है. रोजी-रोटी के लिए बाहर रह रहे प्रवासी मजदूर हर साल दिवाली और छठ पूजा में घर जाने की लालसा रखते हैं. ऐसे में दिल्ली और महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ डटी रहती है. जिसके कारण हर साल कोई न कोई ऐसा हादसा सामने आ ही जाता है.

हालांकि ऐसी घटनाएं रेलवे सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है. रेलवे को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वह ऐसे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था रखे, जहां यात्रियों की भीड़ से ऐसी घटनाएं होने की संभावना होती है.

तरनतारन में आम आदमी पार्टी का ऐतिहासिक तूफान: कांग्रेस-बीजेपी की जमानत जब्त, पंजाब ने दे दिया बड़ा फैसला
AAP Victory Punjab : तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पंजाब की अवाम अब सिर्फ काम की राजनीति को पसंद करती है. विसावदर और लुधियाना के बाद तरनतारन में भी AAP का झंडा बुलंदी से लहराया है. यह जीत सिर्फ एक सीट की नहीं, बल्कि पंजाब की बदलती सोच और नए दौर की शुरुआत का ऐलान है.

कांग्रेस और बीजेपी की जमानत जब्त – जनता का साफ संदेश

इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों की जमानत जब्त होना अपने आप में बड़ा संदेश है. कांग्रेस ने सालों तक दलित समाज के साथ जो उपेक्षा बरती, उसकी नाराजगी इस नतीजे में साफ दिखाई दी. दलित समाज ने कांग्रेस को बता दिया कि इज़्ज़त और सम्मान सबसे ऊपर है, और जब दिल दुखता है तो जनता वोट की ताक़त से जवाब देती है.

बीजेपी को पंजाब ने फिर किया नकार

वहीं बीजेपी को पंजाब ने एक बार फिर सख़्त संदेश दिया. किसानों के खिलाफ लिए गए फ़ैसले, पंजाब की पहचान पर चोट करने वाली नीतियाँ और केंद्र की कठोर सियासत इन सबने पंजाब की जमीन पर भाजपा को और कमजोर कर दिया. तरनतारन में भाजपा की जमानत जब्त होना इस बात का सुबूत है कि पंजाब अपने हक़, अपनी मिट्टी और अपने स्वाभिमान पर किसी तरह का समझौता नहीं करेगा.

हर वर्ग की समर्थन से मिली जीत

AAP की यह जीत इसलिए भी ख़ास है क्योंकि यह जाति, वर्ग, मजहब और क्षेत्र  हर दायरे से आगे बढ़कर मिली है. घर-घर जाकर प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत, मुद्दों पर साफ़ बातचीत और जनता से सीधा संवाद इन सबने मिलकर एक ऐसा भरोसा बनाया है कि AAP सिर्फ सियासत नहीं करती, बल्कि लोगों के दुःख–सुख में साथ खड़ी रहती है.

भगवंत मान सरकार के कामों पर जनता का भरोसा

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने भ्रष्टाचार पर सख़्त कार्रवाई, स्कूलों-अस्पतालों में सुधार, युवाओं को रोज़गार, किसानों-मज़दूरों के हित में फ़ैसले और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता – इन सबके ज़रिए जनता का दिल जीता है. तरनतारन की जीत इसी भरोसे की जीत है.

पंजाब का साफ फैसला – काम करने वालों को सम्मान

पंजाब की जनता ने साफ कहा है –

“जिन्होंने काम किया, उन्हें इज़्ज़त और जीत मिली;
जिन्होंने पंजाब की तौहीन की, उन्हें अवाम ने दरवाज़े पर रोक दिया.”

नई सोच, नई दिशा, नए पंजाब का संदेश

यह जीत पंजाब की नई सोच, नई दिशा और नए सफर का पैगाम है. अब पंजाब विकास, ईमानदारी और अमन की राजनीति चाहता है और आम आदमी पार्टी उसी राजनीति का नाम बन चुकी है.

यह भी पढ़ें : मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों को पंजाब सरकार की राहत राशि का व्यापक वितरण जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उत्तर प्रदेश में ‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा का जुनून…सुल्तानपुर की मिट्टी ने संजय सिंह का जोश और बढ़ाया
AAP Rozgar Do Padyatra : उत्तर प्रदेश की जमीन पर बेरोजगारी, अन्याय और टूटी उम्मीदों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो – सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा लगातार जनसमर्थन जुटा रही है. चौथे दिन कूरेभार से कटका तक जो नज़ारा दिखा, वह किसी राजनीतिक शो से कम नहीं बल्कि एक जनलहर जैसा था. हर गाँव, हर बाज़ार, हर चौराहे पर जिस गर्मजोशी से लोगों ने स्वागत किया, उससे साफ महसूस हुआ कि जनता बदलाव चाहती है और यह चाह अब गुस्से से उम्मीद में बदल रही है.

युवाओं की पुकार: रोजगार दो

कूरेभार में बड़ी संख्या में युवाओं ने सांसद संजय सिंह से मुलाक़ात की. उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है और वे चाहते हैं कि उनकी आवाज़ संसद तक पहुँचे. उनके चेहरे पर उम्मीद भी थी और दर्द भी—जैसे कहना चाहते हों कि “हक़ के लिए लड़ने वाला कोई तो खड़ा हो.”

रास्ते भर गुफ्तारगंज, बाबूगंज, पटना चौराहा, कटरा बाज़ार—हर जगह माहौल जोशीला था. जब पदयात्रा रात को कूरेभार पहुँची, तो ठंड और अंधेरा भी लोगों की मोहब्बत को रोक नहीं पाया. लोग रात तक खड़े इंतज़ार करते रहे—यह दृश्य किसी आंदोलन की नहीं, बल्कि परिवर्तन की कदमताल की निशानी थी.

सुल्तानपुर पहुंचकर संजय सिंह हुए भावुक – “यह मेरे लिए आंकड़े नहीं, दर्द है”

जब पदयात्रा सुल्तानपुर पहुँची, तो संजय सिंह का लहज़ा बदल गया. वह भावुक हुए और बोले –

“सुल्तानपुर मेरा घर है… यहां की तकलीफ़ मेरे लिए आंकड़ा नहीं, मेरी अपनी पीड़ा है.”

उन्होंने जिले की हालत पर करारा सवाल उठाया. कहा कि यहाँ की सड़कें किसी जिले की नहीं बल्कि “भेदभाव की कहानी” लगती हैं हर तरफ गड्ढे, हर दिन हादसों का डर. बिजली की हालत भी बेहाल 24 घंटे में मुश्किल से 10 घंटे सप्लाई. दुकानदारों का धंधा ठप, बच्चों की पढ़ाई लचर और आम जनता की ज़िंदगी परेशान.

आशा बहुओं से वादा—“आपकी आवाज संसद तक जाएगी”

आशा बहुओं ने भी पदयात्रा को रोक कर अपनी पीड़ा बताई. बेहद कम मानदेय, भारी जिम्मेदारियां—जैसे उनके काम की कद्र ही न हो. संजय सिंह ने कहा –

“आप मुश्किल वक़्त में लाखों महिलाओं की जान बचाती हैं, मगर आपका हक़ नहीं दिया जाता… मैं आपकी आवाज़ संसद में जरूर उठाऊंगा.”

उनके इस वादे से आशा बहुओं के चेहरे पर सुकून और भरोसा दोनों दिखा.

बीमार सिस्टम, टूटा स्वास्थ्य ढांचा

संजय सिंह ने सुल्तानपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था को “चरमराई हुई” बताया. दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, जांच नहीं—लोग बीमारी से कम और सिस्टम से ज्यादा लड़ रहे हैं. उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज की “कागज़ पर एक्स-रे रिपोर्ट” वाली घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह पूरे यूपी की हेल्थ सिस्टम की पोल खोलने के लिए काफी है.

पेपर लीक: युवाओं के सपनों पर वार

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 8 साल में यूपी में एक भी शिक्षक भर्ती पूरी नहीं हुई. UPTET, पुलिस भर्ती, RO/ARO – हर परीक्षा पेपर लीक. आयोग हर बार परीक्षा रद्द कर देता है, और युवा अपनी जिंदगी के कीमती साल खो देते हैं.

“पेपर लीक अब यूपी की पहचान बन चुका है.”

यह बयान भीड़ के अंदर मौजूद युवाओं की मौन निराशा को छू गया.

“सुल्तानपुर की लड़ाई मेरी व्यक्तिगत लड़ाई है”

संजय सिंह ने कहा कि जब पदयात्रा सुल्तानपुर पहुँची, तो हजारों लोग बेरोज़गारी, महंगाई और टूटी बुनियादी सुविधाओं के खिलाफ़ इस आंदोलन में शामिल हुए.

“यह सिर्फ़ राजनीति नहीं है… यह मेरे घर की लड़ाई है, मेरे लोगों की लड़ाई है… और यह आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक हक़ नहीं मिलता.”

यह भी पढ़ें : लालू परिवार में तूफान…रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, ‘जयचंदों’ पर खुला हमला – RJD में मची खलबली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

लालू परिवार में तूफान…रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, ‘जयचंदों’ पर खुला हमला – RJD में मची खलबली
Rohini Acharya Political Exit : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में भूचाल सा आ गया है. चुनावी हार ने जहां RJD की सियासत हिला दी, वहीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ऐसा फैसला लिया जिसने पूरे बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है.

रोहिणी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक बड़ा ऐलान करते हुए लिखा –

“मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं.”

उनका यह बयान साफ दिखाता है कि राजद (RJD) के भीतर चल रही खींचतान अब खुले तौर पर सामने आ चुकी है.

संजय यादव और रमीज़ पर गंभीर आरोप

रोहिणी आचार्य ने पार्टी के रणनीतिकार और तेजस्वी यादव के बेहद करीबी संजय यादव पर भी तगड़ा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि उन्हें यह कदम उठाने के लिए संजय यादव और RJD नेता रमीज ने कहा.
उन्होंने लिखा –

“ये सब करने के लिए संजय यादव और रमीज़ ने मुझे कहा था… और अब मैं सारी गलती खुद पर ले रही हूं.”

उनका यह खुला बयान पार्टी की अंदरूनी राजनीति को बेनकाब करता है और यह दिखाता है कि RJD के भीतर भरोसे और नेतृत्व दोनों पर गंभीर सवाल खड़े हैं.

इतिहास की सबसे बड़ी हार

इस चुनाव में RJD को ऐसा झटका लगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. जहाँ पिछली बार पार्टी 75 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, वहीं इस बार सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गई. यह हार RJD की संगठनात्मक कमजोरी और परिवार के भीतर चल रहे विवादों को उजागर करती है.

लालू परिवार में बढ़ती दूरी

चुनाव नतीजों के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी बुरी तरह हार गए. तेजस्वी यादव अपनी सीट तो बचा पाए, लेकिन पूरे चुनाव में उनका जादू फीका दिखाई दिया.

तेज प्रताप ने भी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा –

“RJD इस समय जयचंदों से घिरी है… दुश्मनों ने पार्टी को अंदर से खोखला कर दिया है.”

उनका यह बयान बताता है कि लालू परिवार की सियासत अब ‘इकतारी’ नहीं रही, बल्कि कई टुकड़ों में बँटती जा रही है.

RJD का भविष्य कितना सुरक्षित?

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि RJD की हार का असली कारण पारिवारिक कलह, रणनीति की कमी और मतदाताओं में बढ़ती नाराजगी है. अगर पार्टी अब भी खुद को नहीं संभालती तो आने वाले चुनावों में उसका वजूद और कमजोर हो सकता है.

यह भी पढ़ें : ओवैसी का गुस्सा फूटा…अखिलेश को क्यों सुना दी खरी-खोटी? बिहार नतीजों पर बढ़ी सियासी गर्मी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ओवैसी का गुस्सा फूटा…अखिलेश को क्यों सुना दी खरी-खोटी? बिहार नतीजों पर बढ़ी सियासी गर्मी
Bihar Election Result : बिहार चुनाव नतीजों ने पूरे देश की सियासत में एक नया तूफ़ान खड़ा कर दिया है. एनडीए की बेमिसाल जीत ने विपक्ष के कई नेताओं को अंदर तक हिला दिया है. नतीजे आते ही जहां कई दल EVM और सिस्टम पर सवाल उठाने लगे, वहीं अखिलेश यादव का बयान सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा. उन्होंने बिहार के जनादेश को “SIR और चुनाव आयोग का परिणाम” बता दिया. बस फिर क्या था AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस बयान पर भड़क उठे और उन्होंने अखिलेश यादव को खुलकर खरी-खोटी सुना दी.

“यह बिहार की जनता का फैसला है”- ओवैसी का कड़ा जवाब

ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
उन्होंने कहा –

“यह कहना कि बिहार SIR की वजह से हार हुई, बिल्कुल गलत है. यह बिहार की अवाम का फैसला है. हमने भी NDA की जीत नहीं चाही थी, लेकिन जो जनादेश आया है उसे इज़्ज़त से स्वीकार करना चाहिए.”

ओवैसी का कहना था कि विपक्ष तैयार ही नहीं था, जबकि AIMIM ने अपनी ओर से पूरा दम लगाया. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जनादेश को मशीनों या बहानों के हवाले कर देना लोकतांत्रिक सोच नहीं कहलाती.

“मुझे उम्मीद नहीं थी 200 सीटें आएंगी”- ओवैसी का बड़ा स्वीकार

ओवैसी ने surprisingly यह भी कहा कि उन्हें अंदाज़ा था कि NDA आगे रहेगा, लेकिन 200 सीटें छू लेगा—यह उम्मीद नहीं थी.
उन्होंने कहा –

“मैं बड़ा नेता नहीं हूं, मगर हवा का रुख साफ़ दिख रहा था. अब महागठबंधन को सोचना होगा कि आखिर गलती कहां हुई.”

नीतीश कुमार को बधाई और सहयोग का भरोसा

ओवैसी ने नीतीश कुमार को जीत की बधाई देते हुए कहा कि अगर नई सरकार वाकई सीमांचल और पिछड़े इलाकों के विकास को लेकर गंभीर है, तो AIMIM रचनात्मक तरीके से उनका सहयोग करेगी.
उन्होंने कहा –

“सीमांचल में इंसाफ़ होना चाहिए. अगर सरकार सच्चे इरादे से काम करेगी, तो हम पीछे नहीं हटेंगे.”

नतीजों से उठा सियासी तूफान

NDA को 202 सीटें, जबकि पूरा महागठबंधन 35 सीटों में सिमट गया. यह आंकड़ा ही विपक्ष में बेचैनी का सबसे बड़ा कारण है. अखिलेश के बयान ने इस बेचैनी को और उजागर कर दिया, और ओवैसी के जवाब ने इस बहस को और तेज़ कर दिया है.

यह भी पढ़ें : Bihar Election 2025 : बिहार में किसने पलटा पूरा खेल? बीजेपी–जेडीयू की जीत के पीछे छुपी ये बड़ी वजहें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Bihar Election 2025 : बिहार में किसने पलटा पूरा खेल? बीजेपी–जेडीयू की जीत के पीछे छुपी ये बड़ी वजहें
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने सूबे की सियासत में एक नया दौर शुरू कर दिया है. एनडीए की मुख्य धुरी बीजेपी और जेडीयू ने जिस अंदाज में निर्णायक जीत दर्ज की है, उसने राजनीति से लेकर प्रशासन और जातीय समीकरणों तक हर मोर्चे पर बड़ा असर डाला है. यह जीत सिर्फ सत्ता में वापसी नहीं, बल्कि बदलते जनमत और जनता की नई सोच का साफ-साफ पैगाम है.

जनादेश का साफ संदेश: अब स्थिर हुकूमत चाहिए

इस बार बिहार के मतदाताओं ने बड़ा वाजेह संदेश दिया उन्हें सियासी उठा-पटक नहीं, बल्कि स्थाई और मज़बूत नेतृत्व चाहिए. पिछले कुछ सालों में लगातार गठबंधन बदलना, दल-बदल, और अंदरूनी खींचतान से जनता ऊब चुकी थी. लोगों ने यह दिखा दिया कि अब वोट सड़कों, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी जरूरतों पर पड़ रहा है, न कि उथली राजनीति पर.

जातीय राजनीति की पकड़ ढीली, मुद्दों की पकड़ मजबूत

इस चुनाव में पहली बार जातीय समीकरणों की चमक साफ फीकी दिखाई दी. युवा और महिलाओं का रुझान मुद्दों की ओर ज्यादा झुका, जो बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. बीजेपी-जेडीयू ने जाति कार्ड से ज़्यादा विकास, अपराध नियंत्रण, सड़क-बिजली-पानी और शिक्षा जैसे मसलों को तवज्जो दी. यही रणनीति जनता को खूब पसंद आई और इसका सीधा फायदा गठबंधन को मिला.

सरकार की पहली चाल: तेज प्रशासन और विकास की रफ्तार

नतीजे आते ही नई सरकार ने अपने इरादों का इज़हार कर दिया है कि विकास और प्रशासनिक सुधारों को तेज़ रफ्तार दी जाएगी.

लंबित सड़क और पुल परियोजनाओं को फास्ट-ट्रैक किया जा रहा है

पुलिस विभाग में आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई पर जोर

निवेश के लिए नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी तैयार

शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी

सरकार कोशिश कर रही है कि अगले छह महीनों में ज़मीनी स्तर पर बदलाव महसूस होने लगें.

विपक्ष की मुश्किलें बढ़ीं, महागठबंधन में बेचैनी

एनडीए की जीत ने महागठबंधन में बड़ा हड़कंप मचा दिया है.
राजद–कांग्रेस–लेफ्ट अब आत्ममंथन में जुटे हैं.

तीन बातें साफ दिखीं—

युवा मतदाताओं का भरोसा विपक्ष से खिसक गया

संगठनात्मक ढांचा कमज़ोर हो गया

नेतृत्व को लेकर सवाल बढ़ गए

राहुल गांधी की रणनीति और तेजस्वी यादव की पकड़ दोनों पर उंगलियां उठ रही हैं.

केंद्र–राज्य तालमेल से बड़े प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ेंगे

बीजेपी की मजबूत मौजूदगी के कारण केंद्र–बिहार तालमेल और मज़बूत होगा.
इसके चलते कई प्रोजेक्ट तेजी पकड़ सकते हैं—

पटना मेट्रो

पूर्वांचल–पूर्वी भारत कॉरिडोर

गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार

नए मेडिकल कॉलेज

ये विकास बिहार की तस्वीर बदल सकते हैं.

सामाजिक समीकरणों का नया रूप

इस चुनाव में महिलाओं, EBC वर्गों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं ने अप्रत्याशित समर्थन दिया. यह संकेत है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति जाति से ज़्यादा रोजगार, कल्याण योजनाओं और विकास पर घूमेगी.

बिहार का भविष्य: स्थिर सरकार, ऊंची उम्मीदें

बीजेपी–जेडीयू की जीत ने अगले पांच साल के लिए स्थिर सरकार का रास्ता साफ कर दिया है.
अब जनता की निगाहें इन बिंदुओं पर होंगी –

कितने उद्योग खुलते हैं

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कितना सहारा मिलता है

अपराध नियंत्रण कितना मजबूत होता है

युवाओं को रोजगार के कितने मौके मिलते हैं

अगर सरकार इन मोर्चों पर बेहतर काम करती है, तो यह जनादेश लंबे समय तक राजनीतिक स्थिरता का आधार बन सकता है.

यह भी पढ़ें : बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, ‘लाड़ली बहनों’ की सराहना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब विजीलेंस ने 50,000 रुपये रिश्वत लेने वाली डी.डी.पी.ओ. रीडर को किया गिरफ्तार
Punjab Vigilance Bribery Case : भ्रष्टाचार विरोधी सख्त मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज डी.डी.पी.ओ. जालंधर की रीडर राजवंत कौर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने जिला जालंधर के गांव ढड्डा के एक शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी.

शिकायतकर्ता ने सरपंच के रूप में दी थी शिकायत

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत गांव ढड्डा के सरपंच द्वारा दर्ज करवाई गई थी. जांच के दौरान यह सामने आया कि गांव ढड्डा में बनी धर्मशाला को वाल्मीकि कमेटी ने अपने कब्जे में ले लिया था, जिसके बाद ग्राम पंचायत ने डी.डी.पी.ओ. जालंधर में केस दायर किया.

धर्मशाला मामले में आदेश दिलवाने के बदले मांगी रिश्वत

जांच में यह तथ्य सामने आया कि राजवंत कौर, जो उस समय डी.डी.पी.ओ. जालंधर में रीडर के तौर पर तैनात थी, ने धर्मशाला मामले में शिकायतकर्ता के पक्ष में आदेश करवाने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. आरोपी ने शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों से 50,000 रुपये की राशि ली, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई.

सबूतों के आधार पर मामला दर्ज, आगे जांच जारी

पूछताछ और उपलब्ध सबूतों के आधार पर विजीलेंस ब्यूरो रेंज थाना जालंधर में आरोपी राजवंत कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें : मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों को पंजाब सरकार की राहत राशि का व्यापक वितरण जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मिशन चढ़दी कला के तहत बाढ़ पीड़ितों को पंजाब सरकार की राहत राशि का व्यापक वितरण जारी
Chardikala Mission : मिशन चढ़दी कला के अंतर्गत बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राहत राशि वितरण की प्रक्रिया लगातार जारी रखे हुए है. राज्यभर के जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पंजाब सरकार द्वारा 17 करोड़ रुपये से अधिक की मुआवजा राशि बाढ़ पीड़ितों में वितरित की गई.

2 करोड़ 26 लाख रुपये का फसली मुआवजा

अभियान के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गांव जिंदवड़ी में आयोजित फसल मुआवजा वितरण कार्यक्रम के दौरान आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को लगभग 2 करोड़ 26 लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित की.

उन्होंने बताया कि:

आनंदपुर साहिब उपमंडल द्वारा 70 किसानों को 72,12,000 रुपये,

नंगल उपमंडल द्वारा 101 किसानों को 58,89,000 रुपये,

रूपनगर उपमंडल द्वारा 35 किसानों को 89,68,000 रुपये
मुआवजे के रूप में प्रदान किए गए.

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में 5.86 करोड़ रुपये का वितरण

अजनाला क्षेत्र में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने 1330 किसानों को कुल 5.86 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की. राज्य सरकार ने राहत वितरण के तीसरे चरण के चौथे दिन भी अपनी व्यापक पहुंच जारी रखते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की.

कपूरथला में 40 लाख रुपये के अनुमोदन पत्र वितरित

प्रवक्ता ने बताया कि आज कपूरथला जिले के सुल्तानपुर के बाढ़ प्रभावित गांव भैणी कादर बख्श और पसन कदीम के लोगों को 40 लाख रुपये की मुआवजा राशि के अनुमोदन पत्र सौंपे गए.

मिशन चढ़दी कला के तहत तलवंडी साबो और मौड़ में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 380 बाढ़ पीड़ितों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए. चीफ व्हिप प्रो. बलजिंदर कौर ने तलवंडी साबो में 80 प्रभावित लोगों को सहायता पत्र दिए, जबकि मौड़ क्षेत्र में विधायक सुखबीर सिंह माईसरखाना ने 300 व्यक्तियों को स्वीकृति पत्र सौंपे.

मोगा जिले के धर्मकोट में 5.83 करोड़ रुपये की सहायता

प्रवक्ता ने बताया कि मोगा जिले के धर्मकोट हलके के 17 गांवों में विधायक दविंदरजीत सिंह लाड़ी ढोस ने लगभग 1350 लाभार्थियों को 5.83 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र दिए.

फिरोजपुर शहर के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने गांव कामल वाला (मुठियावाला) और बाला मेघा में बाढ़ पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ 5 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र दिए. फाजिल्का के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना ने वल्ले शाह हित्हाड़ (गुलाबा भैणी) गांव में किसानों को 1 करोड़ 57 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की.

पंजाब बाढ़ पीड़ितों को सर्वाधिक मुआवजा देने वाला देश का पहला राज्य

पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक राहत पारदर्शी ढंग से पहुंचे.

क्षतिग्रस्त घरों के लिए सहायता 6,500 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति घर कर दी गई है.

फसल नुकसान के लिए किसानों को 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा रहा है जो भारत में अब तक का सबसे अधिक फसली मुआवजा है.

पशुधन हानि पर भी उदार सहायता

राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की आजीविका पुनर्स्थापित करने के लिए पशुधन हानि पर भी सहायता प्रदान कर रही है:

प्रति दुग्धारू पशु: 37,500 रुपये

प्रति गैर-दुग्धारू पशु: 32,000 रुपये

प्रति बछड़ा: 20,000 रुपये

प्रति पोल्ट्री पक्षी: 100 रुपये

यह भी पढ़ें : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पंजाब में जगमगाए भव्य लाइट एंड साउंड शो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पंजाब में जगमगाए भव्य लाइट एंड साउंड शो
Guru Tegh Bahadur Show : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से नौवें पातशाह गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों के तहत शुक्रवार को लुधियाना, कपूरथला, मुक्तसर साहिब और बरनाला में लाइट एंड साउंड शो करवाए गए. इन कार्यक्रमों में कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, स्थानीय नेताओं और बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थिति दर्ज करवाई.

एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में आयोजित लाइट एंड साउंड शो में बिजली, उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा तथा आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने शिरकत की.

कपूरथला में गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी पर आधारित प्रस्तुति

कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत और राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने संगत के साथ गुरु तेग बहादुर जी की अतुलनीय कुर्बानी और महान दर्शन को दर्शाते लाइट एंड साउंड शो को देखा.

बरनाला के बाबा काला महिर स्टेडियम में लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर और विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने स्थानीय नेताओं और संगत संग उपस्थित होकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

मुक्तसर साहिब में भावपूर्ण प्रस्तुति

मुक्तसर साहिब के गुरु गोबिंद सिंह साहिब स्टेडियम में हुए लाइट एंड साउंड शो में विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ शामिल हुए और कार्यक्रम को भावपूर्ण ढंग से देखा.

संगत ने प्रयासों को सराहा

इन लाइट एंड साउंड शो में शामिल संगत ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना की. इन कार्यक्रमों में आधुनिक लेज़र लाइटों और 3डी प्रोजेक्शन के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, दर्शन, शिक्षाओं और धर्म की रक्षा हेतु दी गई उनकी अतुलनीय शहादत को दर्शाया गया. उल्लेखनीय है कि 17 और 20 नवंबर को बाकी जिलों में भी लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : पौष्टिक आहार और आयुर्वेद पर केंद्रित “भोजन ही दवा है” सेमिनार में विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पौष्टिक आहार और आयुर्वेद पर केंद्रित “भोजन ही दवा है” सेमिनार में विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Healthy food Seminar : पंजाब राज्य खाद्य आयोग की ओर से सेक्टर-26, मगसीपा में “भोजन ही दवा है” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य राज्यवासियों में उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था. सेमिनार में स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करने और ‘सही भोजन ही पहली दवा है’ विषय पर विशेष रूप से चर्चा हुई.

पौष्टिक भोजन का महत्व: डॉ. विपन भार्गव के प्रमुख विचार

लुधियाना से आए डॉ. विपन भार्गव ने कहा कि पौष्टिक भोजन के महत्व का संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचाना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि शरीर में स्वयं को पोषित करने की विशेष क्षमता होती है, लेकिन इसके लिए सही मात्रा में उचित आहार देना आवश्यक है.

उन्होंने घर, स्कूल और ग्राम पंचायत स्तर पर न्यूट्रिशन हट्स और न्यूट्रिशन पॉइंट्स स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया. डॉ. भार्गव ने यह भी बताया कि पौधों पर आधारित प्राकृतिक सब्जियां और घर में उगाई गई सब्जियां स्वस्थ जीवनशैली में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं.

आयुर्वेद की वैश्विक स्वीकार्यता: एस.के. बातीश

आईआरए चैम्बर ऑफ आयुर्वेद के चेयरमैन एस.के. बातीश ने कहा कि दुनिया के 170 देशों ने आयुर्वेद की उपयोगिता को स्वीकार किया है, जबकि 23 देशों ने इसे अपनी स्वास्थ्य नीति का हिस्सा बनाया है. उन्होंने मोटे अनाज आधारित आहार की महत्ता पर भी प्रकाश डाला.

स्वास्थ्य और जीवन कोच हरकंवल पी. सिंह धालीवाल ने शरीर को डिटॉक्स करने तथा विभिन्न प्रकार के भोजन को संतुलित रूप से ग्रहण करने के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता पर बल दिया.

मुख्य अतिथि का स्वागत और आयोग के प्रयासों की सराहना

इस अवसर पर पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकुंद शर्मा ने मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश खाद्य आयोग, शिमला के चेयरमैन डॉ. एस.पी. कटियाल का स्वागत किया. डॉ. कटियाल ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा स्वस्थ जीवनशैली सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की.

अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे

इस मौके पर पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय दत्त, चेतन प्रकाश ढालीवाल, जसवीर सिंह सेखों, पूर्व सदस्य प्रीति चावला, सदस्य-सचिव कनू थिंद तथा आईआरए चैम्बर ऑफ आयुर्वेद की उपाध्यक्ष कंचन शर्मा भी उपस्थित रहीं.

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय जाली करेंसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 9.99 करोड़ रुपये की नकली और पुरानी करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप