Ajay Yadav, Author at Hindi Khabar

भागलपुर में BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, सिर में मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े बीजेपी से जुड़े नेता उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई. उमा भूषण तांती बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे. सिर में गोली लगने के बाद आसपास के लोग उन्हें आनन-फानन में मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

चंदे के विवाद से जुड़ा है मामला?

शुरुआती जानकारी में हत्या के पीछे काली पूजा के लिए चंदा जुटाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि चंदा लेने को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई थी और इसी विवाद के बाद उमा भूषण तांती को सिर में गोली मार दी गई.

हालांकि, हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं है. पुलिस ने वारदात के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी.

पिता का शव देखते ही फूट-फूटकर रोई बेटी

उमा भूषण तांती की हत्या की खबर मिलते ही उनकी बेटी मायागंज अस्पताल पहुंची. अस्पताल में पिता का शव देखते ही वह उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी. बेटी को इस तरह बिलखता देख अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद बीजेपी विधायक रोहित पांडेय भी अस्पताल पहुंचे. सिटी एसडीपीओ ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. पुलिस फिलहाल हत्या से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, सीएम सैनी ने बताई पूरी रूपरेखा
Haryana News : पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस अभियान की व्यापक तैयारियां की गई हैं. आगामी 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के प्रति उनकी लगातार 25 वर्षों की असाधारण, अविराम और समर्पित सेवाओं को नमन किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादायी अध्याय है, उन्होंने कहा कि यह 25 वर्षों की यात्रा किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं, बल्कि भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की यात्रा है. उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंचों पर विश्व को दिशा देने वाला विश्व मित्र बनकर उभरा है.

17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

मुख्यमंत्री के मुताबिक, हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. इसका शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा दिवस के रूप में होगा. इस दिन रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने हरियाणा के प्रत्येक परिवार से शाम 7 बजे अपने घर में आशीर्वाद का दीया जलाने का आह्वान किया.

आंगन का मिलन’ कार्यक्रम होंगे

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सभी विद्यालयों में ‘सेवा चित्र’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी. ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक, संवाद और भावनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री की परिवर्तन यात्रा को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा.

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम होंगे. वहीं, ‘कहानी बदलाव की’ अभियान के जरिए देश के 25 लाख नागरिकों की सच्ची परिवर्तन कथाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा. ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.

हरियाणा को लेकर भी सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 2014 से पहले दुनिया भारत को ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में गिनती थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई तथा विकास के साथ अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करना भी सीखा गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और गरीब कल्याण की सोच के परिणामस्वरूप करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए, उन्होंने युवा शक्ति को आशा, नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता से जोड़ने तथा ‘वूमेन लेड डेवलपमेंट’ का मंत्र देने की बात भी कही. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ से शुरू हुई यात्रा 3 करोड़ लखपति दीदियों के रूप में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता तक पहुंची है. कृषि क्षेत्र में भी ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं.

हरियाणा को 7 लाख करोड़ से अधिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री की कर्मभूमि है और राज्य से उनका विशेष लगाव है. पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है. प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा 18 बार आए हैं. हाइड्रोजन रेल, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और लाड़ली सखी जैसी योजनाओं से हरियाणावासी लाभान्वित हुए हैं.

वडनगर से निकलेंगी विशेष यात्राएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर से विशेष यात्राएं निकाली जाएंगी. ये यात्राएं 20 अलग-अलग तालियों और मार्गों से होकर करीब 10 राज्यों से गुजरेंगी. ‘सेवा सेतु’ अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे. इसके अलावा ‘सेवा रंग’, हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज जैसे कार्यक्रम भी होंगे.

मुख्यमंत्री के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट’ के रूप में होगा, उन्होंने हरियाणावासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बुंदेलखंड में जल संकट से निपटने की तैयारी, कम पानी में बेहतर खेती पर जोर, इजराइली तकनीक का होगा परीक्षण
Bundelkhand Water Crisis : बुंदेलखंड में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए योगी सरकार का इंडिया-इजराइल बुंदेलखंड वाटर प्रोजेक्ट अब केवल जलाशय और सिंचाई ढांचा तैयार करने तक सीमित नहीं है. झांसी के गंगावली में चल रहे मिनी पायलट प्रोजेक्ट के जरिए अब यह परखा जा रहा है कि उपलब्ध पानी का वैज्ञानिक प्रबंधन कर कम पानी में अधिक और बेहतर कृषि उत्पादन कैसे हासिल किया जा सकता है. परियोजना के अगले चरण में ड्रिप, स्प्रिंकलर, ऑटोमेटेड इरिगेशन, सोलर पंपिंग, वाटर बजटिंग और संरक्षित खेती जैसी तकनीकों को स्थानीय परिस्थितियों में परखा जाएगा.

नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक, भूगर्भ जल विभाग डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि सबसे खास बात यह है कि परियोजना में ‘जितना पानी उपलब्ध, उसी के अनुरूप खेती’ की अवधारणा को बढ़ावा देने की तैयारी है. पांड वाटर बजटिंग के जरिए तालाब में उपलब्ध उपयोगी पानी का आकलन किया जाएगा और उसी आधार पर फसल क्षेत्र व गर्मी की फसलों के लिए पानी की सीमा तय करने का प्रस्ताव है. इससे जरूरत से ज्यादा पानी निकालने के बजाय उपलब्ध जल का अधिकतम उत्पादक उपयोग किया जा सकेगा.

पानी के हिसाब से तय होगी खेती की योजना

बुंदेलखंड जैसे जल-संवेदनशील क्षेत्र में वाटर बजटिंग को परियोजना की महत्वपूर्ण कड़ी बनाया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किसानों को तालाब के पानी का हिसाब-किताब और संतुलन तैयार करने की जानकारी दी जाएगी. उपलब्ध उपयोगी पानी के आधार पर फसल क्षेत्र निर्धारित करने और गर्मी की फसलों के लिए वाटर सीलिंग तय करने की व्यवस्था प्रस्तावित है.

इसका सीधा फायदा यह होगा कि खेती की योजना उपलब्ध जल संसाधनों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी. अनियंत्रित सिंचाई और जरूरत से अधिक पानी निकालने के बजाय जल-बजट आधारित सिंचाई को बढ़ावा मिलेगा. इससे सीमित जल का बेहतर उपयोग करते हुए कृषि उत्पादकता बढ़ाने की संभावना बनेगी.

भूजल की स्थिति पर भी रखी जाएगी वैज्ञानिक नजर

डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि परियोजना के शुरुआती चरण में भूजल स्तर में सुधार को लेकर अभी कोई मात्रात्मक निष्कर्ष स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है. हालांकि, भविष्य में वास्तविक प्रभाव का वैज्ञानिक मूल्यांकन करने के लिए बोरवेल और ऑब्जर्वेशन वेल की व्यवस्था की गई है. इनके माध्यम से जल स्रोत और जल उपयोग की निगरानी की जाएगी.

परियोजना में प्री-प्रोजेक्ट और पोस्ट-प्रोजेक्ट भूजल आंकड़ों की तुलना कर यह आकलन करने की तैयारी है कि जल दक्षता बढ़ाने वाली व्यवस्थाओं से भूजल पर दबाव कितना कम होता है. यानी परियोजना का मूल्यांकन केवल दावों के आधार पर नहीं, बल्कि आंकड़ों के आधार पर करने की व्यवस्था तैयार की जा रही है.

इजराइली तकनीक का परीक्षण

इंडिया-इजराइल सहयोग के तहत माइक्रो इरिगेशन, ड्रिप, स्प्रिंकलर, ऑटोमेटेड इरिगेशन, एससीएडीए, सोलर पंपिंग, रिजर्वायर आधारित जल प्रबंधन, वाटर बजटिंग और संरक्षित खेती जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

परियोजना का उद्देश्य केवल विदेशी तकनीक को स्थापित करना नहीं है, बल्कि यह देखना है कि बुंदेलखंड की स्थानीय परिस्थितियों में कौन सी तकनीक सबसे ज्यादा प्रभावी साबित होती है. इसके लिए पानी की मात्रा, सिंचाई दक्षता, फसल की पैदावार, खेती की लागत और जल उत्पादकता जैसे मानकों को मापने की व्यवस्था प्रस्तावित है.

खेत तक पहुंचेगी सिंचाई व्यवस्था

परियोजना के अगले चरण में जलाशय से खेत तक पाइपलाइन बिछाने, ड्रिपलाइन और स्प्रिंकलर लगाने, ग्रीनहाउस/टनल व सिंचाई स्वचालन प्रणाली को क्रियाशील करने की योजना है. इसके साथ किसानों को खाद एवं उर्वरक के उचित इस्तेमाल, जल बजट तैयार करने, फसल की योजना बनाने और कृषि यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. इससे किसानों को केवल सिंचाई का नया साधन नहीं मिलेगा, बल्कि पानी, फसल और कृषि लागत को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने की तकनीकी जानकारी भी मिलेगी.

किसानों के खेत तक पहुंचेगा मॉडल

परियोजना की एक महत्वपूर्ण कड़ी सफल तकनीकों को किसानों के अपने खेतों तक पहुंचाना है. गंगावली के डेमोस्ट्रेशन फार्म यानी प्रदर्शन खेत में जिन तकनीकों और व्यवस्थाओं के बेहतर परिणाम सामने आएंगे, उन्हें किसानों के खेतों में अपनाने और दोहराने का अवसर दिया जाएगा.

इससे मिनी पायलट प्रोजेक्ट केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सफल मॉडल को व्यापक स्तर पर किसानों तक ले जाने का आधार तैयार होगा.

फसल और पानी का रिकॉर्ड

परियोजना में निगरानी को केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं रखा गया है. प्रदर्शन खेतों पर फसल उत्पादन, पानी के इस्तेमाल, पानी के समान वितरण, कृषि सामग्री की मात्रा, लागत, सकल लाभ और किसानों द्वारा नई तकनीकों को अपनाने जैसे महत्वपूर्ण मानकों का नियमित रिकॉर्ड रखने की व्यवस्था प्रस्तावित है.

खेत से जुड़े अभिलेख डिजिटल रूप में दर्ज किए जाएंगे. मौसम के अनुसार किसानों के परिणामों का सूचना-पटल तैयार करने की भी व्यवस्था प्रस्तावित है. इससे परियोजना के प्रभाव का चरणबद्ध और वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जा सकेगा.

भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता व वैयक्तिक सहायक निदेशक अनुपम ने कहा कि परियोजना के परिणामों के सत्यापन के लिए कृषि, उद्यान और भूजल विभागों को तकनीकी सहयोग से जोड़ने का प्रावधान किया गया है. इससे अलग-अलग विभागों की विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर परियोजना के परिणामों को जांचने और आगे की रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नांदेड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 8 की मौत, कई घायल
Nanded Road Accident : महाराष्ट्र के नांदेड जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया. नांदेड-भोकर मार्ग पर वाकद गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश वंडरवार ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है. मृतकों में एक पति-पत्नी और दो सगे भाइयों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. हादसे में सात अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल भोकर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. पिकअप में फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. दूसरी ओर, टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया. बचाव दल ने उसे भी बाहर निकालने का प्रयास किया.

अस्पताल पहुंचे अशोक चव्हाण

हादसे की जानकारी मिलने के बाद देर रात सांसद अशोक चव्हाण अस्पताल पहुंचे, उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना. साथ ही पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों से हादसे की जानकारी लेते हुए घायलों के इलाज और उनकी स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की.

हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा. पुलिस ने मौके की स्थिति संभालने के साथ जांच शुरू कर दी है.

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई. शुरुआती जानकारी में वाहनों की तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर हादसे की पूरी परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विनोद साहनी के बेटे ने अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी, न्याय की लगाई गुहार
Gonda Murder Case : गोंडा में निषाद पार्टी के नेता और व्यापारी विनोद साहनी की हत्या का मामला अब सियासी रंग भी पकड़ता जा रहा है. मृतक के बेटे राजा साहनी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है. अखिलेश यादव ने राजा की चिट्ठी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है.

राजा साहनी ने अपने पत्र में लिखा कि उनके पिता विनोद साहनी की हत्या कर दी गई, उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी परसपुर थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी अंकित सिंह को भी थी. राजा ने सपा अध्यक्ष से मामले में उचित न्याय दिलाने का अनुरोध किया है.

भाजपा सरकार पर तीखा हमला

अखिलेश यादव ने चिट्ठी साझा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अत्याचार, अन्याय और अहंकार बढ़ा है और इसका निशाना PDA समाज है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर न्याय में विश्वास रखने वाले लोग इस घटना का संज्ञान नहीं लेते तो PDA समाज अपनी लड़ाई खुद लड़ने के लिए मजबूर होगा, उन्होंने निषाद समाज को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए.

संजय निषाद ने पुलिस पर उठाए सवाल

मामले को लेकर योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराज नजर आए. पैदल मार्च से पहले उन्होंने गोंडा के एसपी अभिषेक से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल किया. संजय निषाद ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे, ऐसे में वहां जरूरत से ज्यादा फोर्स लगाने के बजाय सुरक्षा बलों को दूसरी जगह तैनात किया जाना चाहिए. उन्होंने पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे सरकार की छवि खराब हो रही है.

तीन संदिग्ध गिरफ्तार

विनोद साहनी हत्याकांड में पुलिस ने तीन संदिग्धों शुभम सिंह, आकाश सिंह और सुभाष सिंह को गिरफ्तार किया है. वहीं, मृतक का परिवार आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहा है. मामले को लेकर गोंडा में राजनीतिक बयानबाजी के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

BRICS सम्मेलन से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- ‘वैश्विक कल्याण की भावना से होगी सार्थक बातचीत’
BRICS Summit : नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि बैठक में शामिल होने वाले देशों के नेता वैश्विक कल्याण की भावना के साथ अहम मुद्दों पर रचनात्मक और सार्थक बातचीत करेंगे. शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में अलग-अलग देशों के नेता BRICS के मंच पर जुटेंगे और इस बैठक से सकारात्मक परिणाम निकलने की पूरी उम्मीद है.

नई दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन में भोजन सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग, स्वास्थ्य, आपदा जोखिम कम करने और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

भारत मौजूदा जटिल और बिखरे हुए भू-राजनीतिक माहौल के बीच BRICS को सहयोग और स्थिरता के प्रभावी मंच के रूप में मजबूत करने पर जोर दे रहा है. यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिका की व्यापार एवं टैरिफ नीतियों का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है.

कई देशों के प्रमुख दिल्ली पहुंचेंगे

BRICS बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगेय मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और वियतनाम के प्रधानमंत्री भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

पुतिन-मोदी मुलाकात पर भी नजर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे. BRICS सम्मेलन में शामिल होने के अलावा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह BRICS शिखर सम्मेलन में पुतिन की रूस से बाहर पहली व्यक्तिगत मौजूदगी है.

दोनों नेताओं की बातचीत में रक्षा, ऊर्जा, तकनीक, फार्मास्यूटिकल्स और जन-संपर्क सहयोग जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है. करीब 15 हजार पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां और 500 से अधिक CCTV कैमरों के जरिए राजधानी की निगरानी की जा रही है.

ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विनोद साहनी हत्याकांड में 3 गिरफ्तार, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, बीट इंचार्ज सस्पेंड
Gonda News : गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों के हमले में घायल निषाद पार्टी नेता और व्यापारी विनोद कुमार साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई. उन पर 9 सितंबर की रात धारदार हथियारों से हमला करने के बाद गोली मारी गई थी. गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की. परिजनों की शिकायत पर तीन नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुभम, सुभाष समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया

एसपी अभिषेक झा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि विनोद कुमार साहनी सोशल मीडिया पर एक वर्ग विशेष के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ पोस्ट कर रहे थे. इसी बात को लेकर आरोपी नाराज थे और पुलिस के अनुसार, इसी आक्रोश में उन्होंने वारदात को अंजाम दिया.

विनोद साहनी की मौत की खबर मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज पहुंचे, उन्होंने प्रशासन को कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया. इसके बाद पुलिस विभाग ने मामले में लापरवाही और कार्य में शिथिलता के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया.

तीन पुलिसकर्मी निलंबित

निलंबित पुलिसकर्मियों में परसपुर थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी, शाहपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित सिंह और बीट आरक्षी अभिमन्यु भारती शामिल हैं. पुलिस प्रशासन ने परसपुर थाने की जिम्मेदारी कृष्ण गोपाल राय को थानाध्यक्ष के रूप में दी है. वहीं, निशा निषाद को शाहपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है. मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘गैंगस्टरों पर वार’ का 233वां दिन: पंजाब पुलिस की 607 ठिकानों पर छापेमारी, 307 गिरफ्तार
Punjab News : पंजाब में गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क पर पुलिस का अभियान लगातार जारी है. ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 233वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में एक साथ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 607 चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने सात हथियारों के साथ 307 लोगों को गिरफ्तार किया. अभियान शुरू होने के बाद अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 69,442 पहुंच गई है.

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 245 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की गई. इसके अलावा 15 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीमों को सफलता मिली.

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 20 जनवरी 2026 को शुरू किया था. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के समन्वय से अलग-अलग जिलों की पुलिस टीमें लगातार अभियान चला रही हैं.

पुलिस ने आम लोगों से भी अपराधियों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है. वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में सूचना देने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी दी जा सकती है.

नशा तस्करों पर भी शिकंजा

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 558वें दिन भी कार्रवाई जारी रखी. अलग-अलग मामलों में 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इनके कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 36,600 नशीली गोलियां और 1,900 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.

पुलिस के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 77,646 हो गई है. वहीं, नशा मुक्ति अभियान के तहत छह लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया गया.

ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली में आज से ट्रैफिक का बदलेगा रूट, 22 जगहों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
BRICS Summit 2026 : दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS Leaders Summit 2026 का असर अब सड़कों पर भी दिखाई देगा. भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है. विदेशी मेहमानों और VIP काफिलों की आवाजाही के दौरान दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे. ऐसे में इन तीन दिनों में दिल्ली आने-जाने वालों को अपना रूट पहले से तय करने की सलाह दी गई है.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, तीस जनवरी मार्ग, फिरोज शाह रोड, तुगलक रोड, पंचशील मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, अफ्रीका एवेन्यू और भीकाजी कामा प्लेस समेत कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है.

इसके अलावा पुराना किला रोड, न्याय मार्ग, शांति पथ, शेरशाह सूरी मार्ग, सैन मार्टिन मार्ग, तिलक मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग, APJ अब्दुल कलाम रोड, कौटिल्य मार्ग, भगवान दास रोड, कर्तव्य पथ और सफदरजंग रोड से भी बचने की सलाह दी गई है.

22 जगहों पर डायवर्जन

VIP मूवमेंट के लिए पुलिस ने 22 डायवर्जन पॉइंट तय किए हैं. इनमें पटेल चौक, जनपथ-कनॉट प्लेस, KG मार्ग आउटर सर्कल, RML हॉस्पिटल राउंडअबाउट और राम चरण अग्रवाल चौक समेत कई प्रमुख जंक्शन शामिल हैं. धौला कुआं और मोती बाग फ्लाईओवर, लोधी रोड के जंक्शन, मंडी हाउस और रिंग रोड-बारापुला रोड पर भी जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है.

स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खास सलाह

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए ISBT कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग और पंचकुइयां रोड वाला रूट इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. पुरानी दिल्ली स्टेशन के लिए ISBT से रिंग रोड, हनुमान मंदिर और एसपी मुखर्जी मार्ग का विकल्प रहेगा. निजामुद्दीन स्टेशन जाने वाले रिंग रोड, आश्रम चौक और मथुरा रोड से जा सकते हैं.

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मेट्रो को सबसे बेहतर विकल्प बताया है. सड़क मार्ग से जाने वालों के लिए गुड़गांव से NH-48 और UER-II होते हुए T3, जबकि द्वारका से सेक्टर-22 और UER-II टनल का रास्ता सुझाया गया है. दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, मोती बाग, RTR मार्ग और महिपालपुर होकर T3 पहुंचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

आकाश आनंद के निष्कासन के बाद BSP में बगावत, अब इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी
UP Politics : बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद को बाहर किए जाने के बाद मऊ की सियासत में भी हलचल बढ़ गई है. इस फैसले से नाराज मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से वर्ष 2022 में बसपा के प्रत्याशी रहे धर्म सिंह गौतम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने अपने फैसले के पीछे आकाश आनंद के साथ पार्टी नेतृत्व के बार-बार बदलते रुख को वजह बताया है.

धर्म सिंह गौतम का कहना है कि आकाश आनंद युवा नेता हैं और उन्होंने बसपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया. इसके बावजूद उन्हें पहले पार्टी से बाहर करना और फिर वापस शामिल करना तथा अब दोबारा निष्कासन जैसे घटनाक्रम कार्यकर्ताओं के बीच सवाल खड़े कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि खास तौर पर युवा वर्ग आकाश आनंद को एक युवा चेहरे और आदर्श के तौर पर देख रहा था. ऐसे में उनके साथ बार-बार होने वाले घटनाक्रम से युवाओं में निराशा के साथ भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है.

ससुर के इस्तीफे के बाद बढ़ा विवाद

धर्म सिंह गौतम ने हालिया घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर संकेत दिया था कि यदि उनके ससुर राजनीति और पार्टी से इस्तीफा देते हैं, तो उन्हें स्वतंत्र रूप से अपना रास्ता चुनने की छूट दी जाएगी. इसके बाद उनके ससुर ने इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की. इसके अगले ही दिन आकाश आनंद को बसपा से बाहर किए जाने की जानकारी सामने आई.

धर्म सिंह गौतम ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने उन्हें गहराई से आहत किया है, उनके मुताबिक, पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से युवा कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है. इसी वजह से उन्होंने बसपा से अलग होने का निर्णय लिया. धर्म सिंह गौतम के इस्तीफे के बाद मऊ में बसपा की स्थानीय राजनीति और पार्टी के भीतर इसके संभावित असर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप