
राजधानी दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने विंटर एक्शन प्लान जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी शुक्रवार (29 सितंबर) को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में अब जनरेटर नहीं चलाए जाते। इस साल भी सरकार पटाखों पर बैन लगा रही है। इसके साथ ही खुले में कुड़ा फेंकने और जलाने पर भी रोक लगाई गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पेड़ों की संख्या में भी बढ़ोतरी साफ देखी जा सकती है। सीएम ने प्रदूषण कम करने में इलेक्ट्रॉनिक बसों को भी महत्वपूर्ण बताया है।
15 प्वाइंट का विंटर एक्शन प्लान
- 13 हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए, यहां टीम भेजी जाएंगी।
- पराली जलाने से रोकने के लिए दिल्ली कें खेत में बायो डीकम्पोजर का छिड़काव होगा।
- निर्माण साइट के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
- जाम वाली 90 सड़क की पहचान की गई है।
- डीजल और पेट्रोल गाड़ियों की निगरानी के लिए 385 टीम का गठन किया गया है।
- ग्रीन दिल्ली एप पर प्रदूषण की शिकायत कर सकेंगे।
- प्रदूषण की स्थिति जानने के लिए रियल टाइम सोर्स के लिए सुपर साइट बनाई गई है।
- पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
- ई-वेस्ट पार्क बनाया जा रहा है।
- आसपास के राज्यों के साथ मिलकर प्रदूषण कम किया जाएगा।
- दिल्ली में 69% प्रदूषण बाहर के सोर्स की वजह से है।
- दिल्ली से सटे राज्यों की इंडस्ट्री को PNG में तब्दील किए जाना चाहिए, पटाखों पर बैन लगना चाहिए।
- GRAP लागू किया जाएगा।
- जनता को जागरूक किया जाएगा।
- ग्रीन वॉर रूम बनाया गया।
ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी I.N.D.I.A गठबंधन से अलग नहीं होगी – CM केजरीवाल