Advertisement

Phulera Dooj 2023: फुलेरा दूज आज, इनसे करें पूजा तो बरसेगी भगवान कृष्णा की कृपा

Share
Advertisement

Phulera Dooj 2023: पंचांग के अनुसार,आज फुलेरा दूज का पर्व है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। इस दिन राधा-कृष्ण फूलों की होली खेलते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विवाह और दूसरे मांगलिक कार्य करना बेहद शुभ माना जाता है।

Advertisement

फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त (Phulera Dooj 2023 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज की तिथि की शुरुआत आज (21 फरवरी 2023) सुबह 09 बजकर 04 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 22 फरवरी 2023 को सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर होगा। कहते हैं कि फुलेरा दूज पर श्रीकृष्ण को उनके प्रिय फूल अर्पित करने पर विशेष मनोकामना पूरी होती है। आइये जानते कौनसे फूल है श्री कृष्णा के प्रिय।

कुमुदिनी – कुमुदनी के फूल कृष्ण जी को बहुत प्रिय होते है। फुलेरा दूज पर राधा-कृष्ण की 5 कुमुदिनी के फूल से पूजा करने पर वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

कृष्णकमल – श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय फूल है कृष्णकमल, इस फूल के ऊपर तीन कलियां होती है जिसे ब्रह्मा, विष्णु, महेश का प्रतीक माना गया है। कृष्ण की पूजा कृष्णकमल से करने पर साधक हर क्षेत्र में तरक्की करता है।

वैजयंती – श्रीकृष्ण हमेशा वैजयंती फूलों के बीजों से बनी माला धारण करते हैं। मान्यता है कि फुलेरा दूज पर श्रीकृष्ण को वैजयंती के फूल चढ़ाने से आर्थिक लाभ मिलता है।

हरसिंगार (पारिजात) – धार्मिक मान्यता है कि शीघ्र विवाह के लिए एक पीले कपड़े में पारिजात के 7 फूलों के साथ हल्दी की गांठ बांधें और फिर इसे कान्हा के चरणों में अर्पित कर दें। कहते हैं इससे विवाह में आ रही रुकावट दूर होती है।

वनमाला – फुलेरा दूज के दिन गुलाल के साथ कान्हा को वनमाला के फूल की माला पहनाएं। मान्यता है इससे प्रेम संबंधों में कभी कड़वाहट नहीं आती, कपल के बीच चल रहा तनाव दूर होता है।

ये भी पढ़ें : MP: महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग को दुल्हे की तरह सजाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *