Advertisement

Mahashivratri 2023: शिवरात्री पर घर ले आएं ये चीजें, हर समस्या का होगा निवारण

Share
Advertisement

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित यह त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना से जीवन के सारे दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को कुछ खास चीजें बहुत प्रिय होती हैं। अगर ये चीजें महाशिवरात्रि के दिन घर ले आएं तो निश्चित ही हर समस्या का निवारण हो सकता है। घर पर रखें इन चीजों को-

Advertisement

ताम्बे का कलश(Copper pot)


महाशिवरात्रि के दिन ताम्बे के कलश से शिवलिंग का जलाभिषेक कर महादेव को प्रसन्न किया जा सकता है। जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते होते रहते हैं, वहां सुख-शांति के लिए ताम्बे का कलश रखना उत्तम होता है। आप महाशिवरात्रि के दिन ताम्बे का कलश रखना उत्तम होता है। अगर आप महाशिवरात्रि के दिन ताम्बे का कलश खरीदकर घर लाएं तो निश्चित ही आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी।

चांदी के नंदी(Silver Nandi)


पुराणों के अनुसार, नंदी बैल को भगवान शिव का वाहन माना जाता है। इन्हें प्रत्येक शिव मंदिरों में स्थापित करना जरूरी बताया गया है। महाशिवरात्रि पर शिवाजी के साथ नंदी बैल की भी पूजा होता है। ज्योतिषविद कहते हैं कि अगर किसी इंसान के पास पैसा नहीं टिकत तो उसे महाशिवरात्रि के दिन चांदी के नंदी बनवाकर घर में रख लेना चाहिए।

महामृत्युंजय यंत्र(Mahamrityunjaya Yantra)


ऐसी मान्यताएं हैं कि जिस घर में महामृत्युंजय यंत्र की नियमित पूजा होती है, वहां कभी रोग, तंगी या परेशानियां दस्तक नहीं देती है। इसके अलावा शिवलिंग का जलाभिषेक किे बिना महाशिवरात्रि का त्योहार पूरा नहीं होता है। ज्योतिषविदों का कहना है कि अगर किसी इंसान को ग्रहों से जुड़ी समस्या सता रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन रत्नों से निर्मित शिवलिंग को घर ले आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *