दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी देखना होता है शुभ, जानिए इसके पीछे क्या है पौराणिक महत्व?

Share

बुराई पर अच्‍छाई का प्रतीक माने जाने वाला दशहरा का पर्व आज मनाया जा रहा है। इस दिन माना जाता है कि अगर आपको नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाए तो आपके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। नीलकंठ पक्षी को भगवान महादेव का प्रतिनिधि माना गया है। वहीं पौराणिक कथाओं के अनुसार जिस समय भगवान राम दशानन का वध करने जा रहे थे। तब उन्हें नीलकंठ पक्षी के दर्शन हुए थे। उसी के बाद उन्हें लंकेश का वध करने में सफलता प्राप्त हुई।

नीलकंठ पक्षी का महत्व

माना ये भी जाता है कि नीलकंठ पक्षी के दर्शन से व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। हर कार्य में उसे सफलता मिलने लगती है। यही वजह है कि नीलकंठ का आज के दिन दिखना शुभ माना गया है। साथ ही इस पक्षी को सौभाग्य का प्रतीक भी कहा गया है। दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से पैसों और संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। मान्यता है कि यदि दशहरे के दिन किसी भी समय नीलकंठ दिख जाए तो इससे घर में खुशहाली आती है और वहीं, जो काम करने जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलती है।